1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. त्योहार के बाद पेट खराब और कब्ज-बदहजमी से हैं परेशान, कर लें ये उपाय, सुबह 1 बार में साफ हो जाएगा पेट

त्योहार के बाद पेट खराब और कब्ज-बदहजमी से हैं परेशान, कर लें ये उपाय, सुबह 1 बार में साफ हो जाएगा पेट

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 14, 2023 09:16 am IST,  Updated : Nov 14, 2023 09:16 am IST

Indigestion Problem: दिवाली पर ज्यादा मीठा और तला-भुना खाने से पेट अपसेट हो गया है तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू और बेहद कारगर उपाय। इससे गैस, कब्ज, बदहजमी और पेट से जुड़ी सारी समस्या दूर हो जाएंगी।

indigestion- India TV Hindi
बदहजमी के लिए उपाय Image Source : FREEPIK

दिवाली पर लोग खूब मिठाई और पकवान खाते हैं, जिससे कुछ लोगों को गैस, बदहजमी और पेट अपसेट होने की समस्या हो जाती है। कई लोग अपच या कोनस्टीपेशन की समस्या से परेशान होने लगते हैं। अगर आपको भी यही समस्या हो रही है तो हम आपको एक बड़ा कारगर घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिससे आपको तुरंत आराम मिलेगा। इस उपाय को करने से सुबह आपका पेट एकदम साफ हो जाएगा। इसके लिए आप त्रिफला छाछ पीएं। ये पेट के लिए काफी फायदेमंद होती है। छाछ में त्रिफला पाउडर मिलाने से पेट की समस्या दूर हो जाती है। पेट की मरीज रात में दूध की जगह त्रिफला डालकर छाछ पिएं। इससे गैस और बदहजमी दूर की समस्या छूमंतर हो जाएगी। आप त्रिफला छाछ घर पर भी आसानी से बना सकते हैं।

कैसे बनाएं त्रिफला छाछ 

त्रिफला छाछ बनाने के लिए आप 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण को करीब 1 घंटे एक कप पानी में भिगो दें। अब इसमें छाछ मिक्स कर दें और स्वाद के हिसाब से काला नमक मिला दें। आप इसमें थोड़ा पिसा पुदीना मिलाएं और हल्की चीनी भी डाल सकते हैं। अगर चटपटी छाछ पीनी है तो काली मिर्च डाल लें। इसे सुबह खाली पेट पीएं। आप खाने के साथ या रात में सोने से पहले भी पी सकते हैं।

गैस-बदहजी दूर कर देगी त्रिफला छाछ

  1. कब्ज में राहत- जो लोग हमेशा कब्ज और बदहजमी से परेशान रहते हैं उन्हें रात में सोने से पहले त्रिफला छाछ जरूर पीनी चाहिए। इसे पीने से खाना पचाने में मदद मिलेगी। सुबह मिनटों में पेट साफ हो जाएगा।
  2. पेट में ठंडक पहुंचाए- जलन और गैस की समस्या से परेशान लोग त्रिफला छाछ पिएं। इससे पेट की जलन शांत होगी और काफी आराम मिलेगा। जो लोग सीने में जलन या कुछ खान के बाद हैवी फील करते हैं उन्हें इससे आराम मिलेगा। इसमें पड़ने वाला जीरा, काला नमक आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
  3. वजन घटाए- त्रिफला छाछ पीने से मोटापा भी कम होता है। त्रिफला में ऐसे कई गुण होते हैं जो शरीर से चर्बी को कम करते हैं। त्रिफला छाछ पीने से धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है। ये छाछ छोटी आंत और बड़ी आंत को भी अच्छा रखती है और पाचन भी मजबूत करती है।
  4. कोलेस्ट्रॉल को कम करती है- त्रिफला छाछ बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करती है। त्रिफला में कई ऐसे तत्व होते हैं जो चिकनाई को कम करते हैं। इसी के साथ त्रिफला सूजन और फैट भी कम करने में असरदार है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।