1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कोरोना वायरस: लखनऊ में कनिका कपूर के घर के बाहर हुआ सैनिटाइजेशन

कोरोना वायरस: लखनऊ में कनिका कपूर के घर के बाहर हुआ सैनिटाइजेशन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2020 12:51 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 12:51 pm IST

कनिका कपूर लंदन से लौटी थीं और इसके बाद वो कई लोगों के संपर्क में आईं।

kanika kapoor corona virus- India TV Hindi
कनिका कपूर के घर के बाहर हुआ सैनिटाइजेशन

लंदन से आकर लखनऊ में कई समारोहों में हिस्सा लेने वालीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके घर के बाहर के पूरे हिस्से को सैनिटाइजर से साफ किया जा रहा है। बता दें कि कनिका को केजीएमयू के बाद अब पीजीआई में आइसोलेशन में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने 125 टीमों का गठन किया है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और पुलिस की टीम शामिल है। ये सभी टीम मिलकर पूरे इलाके के 1 से 2 किलोमीटर के एरिया में स्कैन कर सैनिटाइज करेगी। इसके साथ ही एक-एक परिवार की पूरी डिटेल ली जाएगी।

लंदन से लौटने के बाद कनिका कपूर ने क्या-क्या किया, जानिए पूरी जानकारी

kanika kapoor corona virus
कनिका कपूर को कोरोना वायरस हुआ है

बता दें कि मशहूर बॉलीवुड गीत 'बेबी डॉल' से चर्चा में आईं सिंगर गायिका कनिका कपूर ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह नोवल कोरोवायरस से पीड़ित हैं। वह भारत की शायद पहली ऐसी सेलेब्रिटी हैं, जो इस वायरस की चपेट में आई हैं।

Breaking Coronavirus: लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में कनिका कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

kanika kapoor corona virus
कनिका कपूर के घर के बाहर हुआ सैनिटाइजेशन

लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार की देर रात उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। सरोजनी नगर थाने में केस दर्ज कराया कि कनिका ने होम क्वारन्टाइन के निर्देशों का उल्लंघन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।