1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Egg फ्रीज कराने पर खुलकर बोलीं कृति सेनन, बताया कैसा रहा अनुभव, क्यों हर लड़की के लिए है जरूरी

Egg फ्रीज कराने पर खुलकर बोलीं कृति सेनन, बताया कैसा रहा अनुभव, क्यों हर लड़की के लिए है जरूरी

 Published : Jul 07, 2026 01:11 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 01:58 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाल ही में अपने एक पॉडकास्ट के दौरान एक फ्रीज कराने पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इस दौरान क्या मुश्किलें आईं और अब वो कैसे महसूस करती हैं।

कृति सेनन- India TV Hindi
कृति सेनन Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी एक्टिंग के अलावा फिटनेस को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ह्यूमन्स बॉम्बे के पॉडकास्ट में अपने एग्स (Eggs) फ्रीज करवाने को लेकर खुलकर बताया। कृति सेनन ने बताया कि ये यह फैसला उन्होंने अपनी हेल्थ और फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए लिया था। महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ एग्स की क्वालिटी खराब होने लगती है। इसलिए कृति ने पहले ही अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। एक्ट्रेस ने बताया कि 'मैंने बहुत सोच-समझकर यह फैसला लिया। मैंने यह प्रक्रिया उस समय करवाई, जब मिमी फिल्म की शूटिंग कर रही थी और मुझे वजन बढ़ाना था। 

दोस्त ने दी सलाह

कृति ने बताया कि सबसे पहले उनके एक करीबी ने उन्हें एग फ्रीजिंग के बारे में बताया था और कहा था ये खुद के लिए सबसे बेहतरीन गिफ्ट है। बस यही बात कृति के मन में रही और उन्हें जब मिमी फिल्म के लिए वजन बढ़ाना था तो एग फ्रीजिंग कराने का फैसला किया। आपको बता दें फिल्म 'मिमी' की कहानी भी सरोगेसी पर आधारित थी।

प्रक्रिया आसान नहीं थी

एक्ट्रेस ने बताया कि इस दौरान उन्हें हार्मोनल बदलाव, मूड स्विंग्स और काफी ज्यादा ब्लोटिंग की समस्या झेलनी पड़ी। कुछ हद तक ये ऐसा था जैसा गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को महसूस हो सकता है। लेकिन इन परेशानियों के बावजूद उन्हें अपने फैसले पर अच्छा महसूस होता है। कृति ने कहा 'मुझे खुशी है कि मैंने यह फैसला लिया, क्योंकि अब मुझे अपनी बायोलॉजिकल क्लॉक का तनाव नहीं रहता।'

आपको बता दें कि आजकल देरी से शादी करने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है। करियर, पढ़ाई और परिवार के बीच लोग बैलेंस नहीं बना पाते हैं। ऐसे में आपका एक फ्रीज करना फायदेमंद साबित हो सकता है। ये मॉर्डन मेडिकल साइंस है। कृति सेनन से पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी मां के कहने पर 30 साल की उम्र में एग फ्रीज करवा लिए थे। एकता कपूर, मोना सिंह, ऋचा चड्ढा  भी अपने एग्स फ्रीज करवा चुकी हैं। इससे फैमिली प्लानिंग का फैसला आप अपनी सुविधा और सही समय के अनुसार ले सकते हैं।

क्या है एग फ्रीजिंग?

एग फ्रीजिंग एक मेडिकल प्रोसेस है, जिसमें महिला के एग्स को निकालकर ठंडी जगह पर स्टोर किया जाता है। जब महिला मां बनना चाहती है, तो इन अंडों का इस्तेमाल आईवीएफ (IVF) जैसी तकनीकों के जरिए गर्भधारण की कोशिश के लिए किया जा सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।