1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कॉफी में इस मसाले को मिक्स करके पीना बेहद फायदेमंद, आसान हो सकती है आपकी वेट लॉस जर्नी

कॉफी में इस मसाले को मिक्स करके पीना बेहद फायदेमंद, आसान हो सकती है आपकी वेट लॉस जर्नी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 28, 2024 04:07 pm IST,  Updated : Nov 28, 2024 04:07 pm IST

क्या आपने कभी हल्दी कॉफी पी है? अगर नहीं, तो आपको टरमरिक कॉफी के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जरूर जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

Turmeric Coffee- India TV Hindi
Turmeric Coffee Image Source : FREEPIK

दादी-नानी के जमाने से औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। हल्दी में पाए जाने वाले तमाम पौष्टिक तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी को कॉफी में मिक्स करके भी पिया जा सकता है? कॉफी में इस मसाले को मिलाकर पीने से आपकी सेहत पर एक से बढ़कर एक पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। आइए हल्दी और कॉफी के कॉम्बिनेशन से बनी ड्रिंक के कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

वजन घटाने में कारगर

क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप हल्दी वाली कॉफी को रेगुलरली पीना शुरू कर सकते हैं। टरमरिक कॉफी पीकर आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बूस्ट किया जा सकता है, जिसकी वजह से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में हल्दी वाली कॉफी का सेवन करना बेहद जरूरी है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

हल्दी वाली कॉफी आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप टरमरिक कॉफी को पीना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा हल्दी और कॉफी का मिक्सचर आपकी हड्डियों को मजबूत बनाकर जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने में भी कारगर साबित हो सकता है। 

बूस्ट करे इम्यूनिटी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी वाली कॉफी आपके इम्यून सिस्टम को काफी हद तक बूस्ट कर सकती है। अगर आप भी बदलते हुए मौसम में बार-बार बीमार पड़ने से बचना चाहते हैं, तो टरमरिक कॉफी को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। हल्दी वाली कॉफी का टेस्ट भी आपको काफी ज्यादा पसंद आ सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।