1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्यों नहीं पीनी चाहिए दूध वाली चाय, सेहत को पहुंच सकते हैं कई नकुसान, जान लें टी लवर्स

क्यों नहीं पीनी चाहिए दूध वाली चाय, सेहत को पहुंच सकते हैं कई नकुसान, जान लें टी लवर्स

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 20, 2026 02:38 pm IST,  Updated : Apr 20, 2026 02:39 pm IST

National Tea Day 2026: हर साल 21 अप्रैल को नेशनल टी डे मनाया जाता है। चाय सेहत के लिए अच्छी है, लेकिन दूध वाली चाय के कई नुकसान हैं। आइये जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट दूध वाली चाय पीने से क्यों मना करते हैं।

दूध वाली चाय के नुकसान- India TV Hindi
दूध वाली चाय के नुकसान Image Source : FREEPIK

भारत में चाय के जितने दीवाने हैं शायद ही कहीं होंगे। ज्यादातर घरों में दिन की शुरुआत चाय से होती है। चाय के लिए हमारा प्यार और चाय से हमारा रिश्ता पुराना है। जो समय के साथ और गहराता जा रहा है। चाय के साथ इस कनेक्शन को और गहरा बनाने के लिए भारत में हर साल 21 अप्रैल को राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। इस बार चाय दिवस का नारा है 'ज़्यादा चाय बनाओ। ज़्यादा काम करो'। अब आप भी चाय का कप उठाइये और चाय की चुस्की के साथ जश्न मनाइये। हालांकि आपकी चाय कौन सी चाय पी रहे हैं ये भी महत्वपूर्ण है। क्योंकि जिस तरह दूध वाली चाय हम पीते हैं वो फायदे की जगह कई नुकसान करती है। जी हां हेल्थ एक्सपर्ट दूध वाली चाय पीने से बचने की सलाह देते हैं। आइये जानते हैं कि दूध वाली चाय पीने से क्या नुकसान होते हैं?

दूध वाली चाय के नुकसान

आयुर्वेदिक डॉक्टर आचार्य मनीष ने बताया कि अगर आप दूध वाली चाय पीते हैं तो ये सेहत के लिए जहर समान है। इसका कारण है कि दोनों में पाए जाए वाले कुछ तत्व मिलकर शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। चाय में फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है और दूध में केसिन नामक प्रोटीन होता है। कई रिसर्च में ये पाया गया है कि फ्लेवोनोइड्स और केसिन मिलकर केमिकल रिएक्शन होता है। दूध वाली चाय पीने से लिवर खराब होता है। इससे आपका खून एसिडिक होता है। आपका पित्त बढ़ जाता है और यहां तक कि किड़नी को भी खराब कर सकती है। चाय की वजह से बवासीर की बीमारी होती है। सिर दर्द और माइग्रेन भी चाय से बढ़ता है। 

पाचन संबंधी परेशानी- जो लोग बहुत ज्यादा बार दूध वाली चाय पीते हैं उन्हें पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को दूध वाली चाय से पेट फूलने, पेट में भारीपन और अपच की समस्या होने लगती है। डेयरी उत्पाद अपच और गैस का कारण बनते हैं। जो लोग लैक्टोज से एलर्जी रखते हैं उन्हें दूध वाली चाय नहीं पीनी चाहिए।

एसिडिटी बढ़ाए- दूध वाली चाय में अगर आप ज्यादा फैट वाला दूध इस्तेमाल करते हैं या चाय बनाते समय दूध को ज़्यादा उबाल लेते हैं, तो इससे एसिडिटी हो सकती है। वैसे भी दूध वाली चाय से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे पेट में एसिडिटी बढ़ सकती है।  

डिहाइड्रेशन- ज्यादा बार दूध वाली चाय पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। कैफीन शरीर में गंभीर निर्जलीकरण का कारण बनता है। ऐसे में कुछ लोगों को कब्ज, पेट में जलन, पेट संबंधी अन्य समस्याएं होने लगती हैं। खासतौर से सुबह खाली पेट दूध वाली चाय पीने से बचना चाहिए।

अन्य परेशानी- कुछ लोगों को ज्यादा गाढ़ी या दूध वाली चाय पीने से मतली, उल्टी, भूख न लगने जैसी छोटी-मोटी असुविधाएं भी हो सकती हैं, इससे आपकी दिनचर्या और लाइफस्टाइल प्रभावित होती है। इसलिए चाय पीनी है तो बिना दूध वाली यानि ब्लैक टी पीएं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।