1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ओमिक्रॉन के बाद IHU वेरिएंट मचा सकता है कहर, जानें इसके लक्षण ताकि रहें अलर्ट

ओमिक्रॉन के बाद IHU वेरिएंट मचा सकता है कहर, जानें इसके लक्षण ताकि रहें अलर्ट

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 05, 2022 02:48 pm IST,  Updated : Jan 05, 2022 02:48 pm IST

कोरोना का नया वेरिएंट IHU फ्रांस में पाया गया है। इसके लक्षण ओमिक्रॉन से कुछ अलग है।

ओमिक्रॉन के बाद अब ये...- India TV Hindi
ओमिक्रॉन के बाद अब ये वेरिएंट मचा सकता है कहर Image Source : FILE PHOTO

कोरोना संक्रमण ने पूरे विश्व में हाहाकार मचा रखा है। हर कोई इससे डरा हुआ है। लोग तेजी से इसकी जद में आ रहे हैं। इसी बीच फ्रांस में वायरस का नया वेरिएंट सामने आया है, जिसे IHU नाम दिया गया है। इस वेरिएंट में मरीजों में सांस की दिक्कतों से जुड़े हल्के लक्षण देखे गए हैं, वहीं अगर हम ओमिक्रॉन संक्रमण की बात करें तो इसमें हल्का बुखार, थकान और गले में खराश जैसे लक्षण ज्यादा देखे जा रहे हैं।

दक्षिण फ्रांस के मासै में स्थित Mediterranee Infection University Hospital Institute के शोधकर्ताओं ने इसका पता लगाया है, इस वेरिएंट के 46 म्यूटेंट हैं। 10 दिसंबर को पहली बार IHU के बारे में शोधकर्ताओं को पता चला था। तब से इस पर अध्ययन किया जा रहा है और इसके बारे में अधिक जानकारी जुटाने में जुटे हुए हैं।

मासै (Marseille) में कम से कम 12 लोग IHU से संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उनमें से कुछ अस्पताल में भर्ती हुए हैं। 

रिसर्च में बताया गया है कि दक्षिणपूर्वी फ्रांस के एक छोटे से शहर के एक वयस्क में पहला मामला पाया गया था। पहले वह RT-PCR टेस्ट में SARS-CoV-2 से संक्रमित मिला था, लेकिन रिपोर्ट आने से एक दिन पहले व्यक्ति में सांस लेने में दिक्कत देखी गई। इसके बाद उसी इलाके के अन्य सात कोविड-19 पॉजिटिव लोगों के श्वसन सैंपल लिए गए, उनमें भी उसी तरह के म्यूटेशन मिले, जिससे ये अंदाजा लगाया गया कि नए वेरिएंट में लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। हालांकि एक राहत की बात ये भी है कि नया IHU वैरिएंट बहुत तेजी से लोगों के बीच नहीं फैल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।