1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कोरोना के नए वेरिएंट ने इन देशों में दी दस्तक, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

कोरोना के नए वेरिएंट ने इन देशों में दी दस्तक, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

 Published : Aug 21, 2023 03:29 pm IST,  Updated : Aug 21, 2023 03:29 pm IST

कोविड के नए वेरिएंट को 'बीए.2.86' (BA.2.86) कहा गया है, यहां जानिए इस वेरिएंट के लक्षण और बचाव के तरीके।

new covid variant- India TV Hindi
new covid variant Image Source : FREEPIK

कोरोना वायरस के कहर ने दुनियाभर में लाखों घर उजाड़े हैं, एक बार फिर कोरोना के नए म्यूटेटेड वेरिएंट की जानकारी वैज्ञानिकों ने दी है। कोरोना के नए वेरिएंट को बीए.2.86 (BA.2.86) नाम दिया गया है, जिसके मामले अब तक 4 देशों में सामने आए हैं। कोरोना के नए वेरिएंट का पहली बार इजराइल में पता चला था। इस वेरिएंट से अब तक इजराइल से एक, डेनमार्क से दो, यूके से एक और अमेरिका से एक मामला सामने आया है। कोरोना के नए वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ गई है।

कोरोना के नए वेरिएंट बीए.2.86 के लक्षण (common symptoms of BA.2.86)

  1. कोविड-19 के नए वेरिएंट BA.2.86 के मरीजों में बुखार का आम लक्षण देखने को मिला है। 
  2. बुखार के साथ मरीजों में खांसी और सांस लेने में तकलीफ भी देखने को मिल रही है।
  3. इसके साथ ही थकान, सिरदर्द और भूख न लगने की समस्या भी कोविड के नए वेरिएंट का लक्षण है।

कोरोना के नए वेरिएंट बीए.2.86 से बचाव (Prevention from Corona new variant BA.2.86)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना के नए वेरिएंट के लिए लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। आशंका जताई जा रही है कि बीए.2.86 से संक्रमित मरीज गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। ऐसे में एक बार फिर लोगों को कोरोना की गाइडलाइन फॉलो करने को कहा जा रहा है। इससे बचने के लिए अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक धोएं, खांसते और छींकते समय टिश्यू या कोहनी से मुंह को ढकें और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे व्यक्तियों, बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आप कोरोना वायरस से संक्रमित हैं तो अपने आप को घर में आइसोलेट कर लें और डॉक्टर से संपर्क करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: बॉडी स्ट्रॉन्ग बनाने में असरदार है ये छोटा सा दिखने वाला मेवा, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका​

स्वामी रामदेव की इन टिप्स को अपनाकर घटाएं मोटापा, जानें वजन कंट्रोल करने का तरीका

योगगुरू स्वामी रामदेव के ये टिप्स आपके गुर्दों को हेल्दी रखेंगे, सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव में हैं मददगार​

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।