Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. B'DAY SPL: 66 साल की उम्र में बेहद खूबसूरत और जवां नजर आती हैं रेखा, जानिए उनकी फिटनेस और ब्यूटी का राज़

B'DAY SPL: 66 साल की उम्र में बेहद खूबसूरत और जवां नजर आती हैं रेखा, जानिए उनकी फिटनेस और ब्यूटी का राज़

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Oct 10, 2020 07:59 am IST, Updated : Oct 10, 2020 08:22 am IST

रेखा की खूबसूरती और फिटनेस देखकर उनकी उम्र क अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। जानिए आखिर क्या है इनकी खूबसरती का राज़।

B'DAY SPL:  66 साल की उम्र में बेहद खूबसूरत और जवां नजर आती हैं रेखा, जानिए उनकी फिटनेस और ब्यूटी का- India TV Hindi
Image Source : INSTA/BOLLYWOODHEAVENCITY B'DAY SPL:  66 साल की उम्र में बेहद खूबसूरत और जवां नजर आती हैं रेखा, जानिए उनकी फिटनेस और ब्यूटी का राज़

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा अपनी खूबसूरती और लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। रेखा फिल्मों में भले ही कम नजर आ रही हो लेकिन अवॉर्ड्स और कई इवेंट्स में नजर आ जाती है। जहां वह अपने लुक से पूरी लाइमटाइम चुरा लेती हैं। सदाबाहर अभिनेत्री रेखा का आज 65वां जन्मदिन है। इस उम्र में भी उनका चार्म देखकर हर कोई जानना चाहता हैं कि आखिर वह इतनी फिट रखने के साथ-साथ इतनी शाइनिंग स्किन की मालकिन कैसे हैं। 

रेखा की खूबसूरती और फिटनेस देखकर उनकी उम्र क अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है।  जानिए आखिर क्या है इनकी खूबसरती का राज़।

B'day: रेखा ने इन सुपरहिट फिल्मों में बिखेरा अदाकारी का जलवा, फैंस के दिलों में छोड़ी अपनी छाप

B'DAY SPL:  66 साल की उम्र में बेहद खूबसूरत और जवां नजर आती हैं रेखा, जानिए उनकी फिटनेस और ब्यूटी का
Image Source : INSTAGRAM/STARDUM_24B'DAY SPL:  66 साल की उम्र में बेहद खूबसूरत और जवां नजर आती हैं रेखा, जानिए उनकी फिटनेस और ब्यूटी का राज़

रेखा की डाइट

खुद  रेखा अपनी खूबसूरती को बनाए रखने का पूरा क्रेडिट पानी को देती हैं। वह रोजाना कम से कम 10-12 गिलास पानी पीती हैं। वह मानती हैं कि इससे स्किन हाइड्रेट रखने के साथ-साथ शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते है। रेखा बहुत ही स्ट्रिक्ड डाइट लेती है। इससे साथ ही जंक फूड से कोसों दूर रहती है। इसके साथ ही रेखा अधिक मात्रा में उबली हुई हरी सब्जियां खाती हैं। जिसमें तेल के साथ-साथ बहुत ही कम मसाला हो। इसके साथ ही वह रोटी और एक कटोरी दही खाना पसंद करती है। 

हेल्दी डाइट के साथ-साथ रेखा अपनी स्किन की क्लिनजिंग, टोनिंग के साथ मॉश्चराइजिंग भी कराती हैं। रेखा डिनर जल्दी कर लेती है। वह 7:30 के बाद कुछ भी नहीं खाती हैं। रेखा कोशिश करती है कि सोने से पहले कम से कम 2 घंटे का वक्त अपने लिए निकाले।

B'DAY SPL:  66 साल की उम्र में बेहद खूबसूरत और जवां नजर आती हैं रेखा, जानिए उनकी फिटनेस और ब्यूटी का
Image Source : INSTAGRAM/REKHA_THE_ACTRESSB'DAY SPL:  66 साल की उम्र में बेहद खूबसूरत और जवां नजर आती हैं रेखा, जानिए उनकी फिटनेस और ब्यूटी का राज़

एक्सरसाइज

इस बारे में रेखा का कहना हैं कि उम्र कोई भी हो लेकिन अपने शरीर का पूरा ध्यान रखना चाहिए। चाहे रेखा कितना भी बिजी हो जाएं लेकिन वह योग और मेडिटेशन करना नहीं भूलती हैं। इसी कारण वह जल्दी सो जाती हैं। रेखा का मेकअप

रेखा के मेकअप की बात करें तो वह अपनी खूबसूरती और मेकअप से हर किसी का दिल चुरा लेती हैं। पुराने दशक की बात करें तो अभिनेत्रियां मेट मेकअप का इस्तेमाल करती थीं वहीं रेखा एक ऐसा अभिनेत्री बनी जिन्होंने  ग्लॉसी मेकअप का यूज करके इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बनाई। इसके साथ ही आपको बता दें कि रेखा फिल्मों की शूटिंग के दौरान खुद ही मेकअप करती थी। इसके साथ ही अब जब भी पार्टी में जाती हैं तो खुद ही संवारती है।

B'DAY SPL:  66 साल की उम्र में बेहद खूबसूरत और जवां नजर आती हैं रेखा, जानिए उनकी फिटनेस और ब्यूटी का
Image Source : INSTAGRAM/REKHA_THE_ACTRESSB'DAY SPL:  66 साल की उम्र में बेहद खूबसूरत और जवां नजर आती हैं रेखा, जानिए उनकी फिटनेस और ब्यूटी का राज़

रेखा की साड़ियों के प्रति दिवानगी

रेखा कहती भले जींस में लड़कियां  स्टाइलिश लगती हों लेकिन ट्रेडिशनल पहनावे की अपनी ही एक अलग पहचान है। इससे संबंधित हर परिधान आपके ऊपर अच्छे लगते है।इसी कारण जब भी आप उन्हें देखें तो वह कांजीवरण साड़ी में ही नजर आती हैं। 

यूं रखती हैं बालों को हेल्दी
खूबसूरत अभिनेत्री के पास अब तक के सबसे चमकदार बाल हैं। इसके लिए वह विशेष हेयर पैक का इस्तेमाल करती हैं। इस हेयरपैक में दही, शहद और अंडे का सफेद भाग होता है। इसके अलावा वह हेयरड्रायर, कर्लर, स्ट्रेटनर और आर्टिफिशियल हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से परहेज करती हैं।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement