1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज खाली पेट नींबू पानी पीना हो सकता है नुकसानदेह, हड्डियों को खोखला करने के साथ बिगाड़ सकता है पेट का पीएच

रोज खाली पेट नींबू पानी पीना हो सकता है नुकसानदेह, हड्डियों को खोखला करने के साथ बिगाड़ सकता है पेट का पीएच

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Aug 17, 2023 07:07 am IST,  Updated : Aug 17, 2023 07:07 am IST

खाली पेट नींबू पानी के नुकसान: वजन घटाने के लिए या फिर शरीर को डिटॉक्स करने के लिए सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन बहुत से लोग करते हैं। लेकिन , कई बार ये आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है।

side effects of drinking lemon water - India TV Hindi
side effects of drinking lemon water Image Source : SOCIAL

खाली पेट नींबू पानी के नुकसान: हम में से बहुत से ऐसे लोग हैं जो कि सुबह उठते ही नींबू पानी का सेवन करते हैं। ये काम शरीर को डिटॉक्स करने और फिर वजन घटाने के लिए किया जाता है। तो, कुछ लोग अपने बॉवेल मूवमेंट को भी बेहतर बनाने के लिए नींबू पानी का सेवन करते हैं। लेकिन, आपको समझना होगा कि नींबू एसिडिक है और इसमें विटामिन सी और साइट्रिक एसिड की अच्छी मात्रा होती है। लंबे समय तक इसका सेवन शरीर में दूसरे खनिज तत्वों का नुकसान कर सकता है। इसकी वजह से आपके शरीर के कई अंग खराब हो सकते हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे कारण हैं जिसकी वजह से आपको सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से बचना चाहिए।

खाली पेट नींबू पानी पीने के नुकसान-Side effects of drinking lemon water at empty stomach daily

1. पेट के पीएच को बिगाड़ देता है

हमारे पेट का पीएच अगर ज्यादा एसिडिक हो जाए तो गैस और एसिडिटी का कारण बन सकता है। इसलिए रोजाना बड़ी मात्रा में नींबू पानी का सेवन पेट को नुकसान (Stomach pain after drinking lemon water) पहुंचा सकता है। एसिडिक होने की वजह से यह सीने में जलन, मतली और उल्टी का कारण बन सकता है। रोजाना नींबू पानी पीने का एक नुकसान यह भी है कि नींबू में मौजूद एसिड पेट और आंतों की परत को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे अल्सर हो सकता है। 

side effects of drinking lemon water at empty stomach
Image Source : SOCIALside effects of drinking lemon water at empty stomach

अल्जाइमर और डिमेंशिया में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझें इसके लक्षण

2. हड्डियों को खोखला कर देता है

रोज नींबू पानी पीना आपकी हड्डियों को खोखला (Side effects of lemon water on bones) कर सकता है। इसकी वजह ये है कि जब आप ज्यादा एसिड चीजें लेते हैं या विटामिन सी से भरपूर खट्टी चीजें लेते हैं तो इससे हड्डियों का नुकसान होने लगता है। इसकी वजह से हड्डियो में जमा कैल्शियम का तेजी से क्षरण होता है और ये पेशाब के साथ बाहर निकल जाते हैं जिससे हड्डियां अंदर से कमजोर हो जाती हैं और खोखली पड़नी लगती हैं।  ये स्थिति आपको ऑस्टियोपोरोसिस की ओर भी ले जा सकती है। 

इन 5 फूड आइटम्स को कच्चा खाने से मिलेगा ज्यादा पोषण, सेहत के लिए हैं बेहद जरूरी

3. किडनी की कुछ समस्याओं में नुकसानदेह

किडनी से जुड़ी कुछ समस्याओं में नींबू पानी का सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है। ये कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है जिससे मतली, दस्त और उल्टी हो सकती है। इसके अलावा क्रोनिक किडनी की बीमारियों में भी इसके सेवन से बचना चाहिए नहीं तो ये आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको रोज नींबू पानी पीने से बचना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।