1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह-सुबह चबाएं इस पौधे के महज 4-5 पत्ते, दूर हो जाएगी सारी थकान और कमजोरी

सुबह-सुबह चबाएं इस पौधे के महज 4-5 पत्ते, दूर हो जाएगी सारी थकान और कमजोरी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 19, 2024 06:30 am IST,  Updated : Oct 19, 2024 06:30 am IST

क्या आपको भी दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है? अगर हां, तो आपको इन पत्तों को चबाकर अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। इन पत्तों में पौष्टिक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

सेहत के लिए वरदान नीम के पत्ते- India TV Hindi
सेहत के लिए वरदान नीम के पत्ते Image Source : SOCIAL

आयुर्वेद के मुताबिक नीम के पत्ते आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर ये पत्ते स्वाद में भले ही कड़वे होते हैं, लेकिन इनके कमाल के फायदों के आगे इनके कड़वे स्वाद को झेलना वर्थ इट साबित हो सकता है। नीम की पत्तियों को दादी-नानी के जमाने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आइए इनके कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

अगर आपको हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है तो नीम के पत्तों का सेवन करना शुरू कर दीजिए। नीम के पत्ते आपकी गट हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नीम के पत्तों का सेवन किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हर रोज सुबह-सुबह नीम के 4-5 पत्तों को चबाएं।

बूस्ट करे इम्यूनिटी

अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आप नीम के पत्तों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। नीम के पत्तों को रेगुलरली चबाने से आप खुद को बार-बार बीमार पड़ने से बचा सकते हैं। नीम के पत्ते आपकी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में कारगर साबित हो सकते हैं। नीम के पत्तों को आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

नीम के पत्तों में पाए जाने वाले तत्व

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीम के पत्तों में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन सी, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, पोटैशियम जैसे पौष्टिक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा नीम की पत्तियां एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होती हैं। इन तत्वों की वजह से ही आयुर्वेद एक्सपर्ट नीम की पत्तियों का सेवन करने की सलाह देते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।