1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. प्रेगनेंसी के दौरान डाइट में शामिल करें ये सोया से बनी ये हाई प्रोटीन चीज, जानें फायदे

प्रेगनेंसी के दौरान डाइट में शामिल करें ये सोया से बनी ये हाई प्रोटीन चीज, जानें फायदे

 Published : Aug 24, 2023 10:27 pm IST,  Updated : Aug 24, 2023 10:28 pm IST

सोया से बनने वाला टोफू बिल्कुल पनीर की तरह दिखता है और स्वाद में भी पनीर जैसा ही होता है। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी में टोफू खाने के फायदे।

tofu benefits- India TV Hindi
tofu benefits Image Source : FREEPIK

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन हर महिला के लिए प्रेगनेंसी का एक्सपीरिएंस बिल्कुल अलग होता है, किसी को खट्टा खाना पसंद होता है तो किसी को मीठी चीजें खाना पसंद होता है। वहीं कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान दूध और अंडे से नफरत हो जाती है। ऐसे में आप प्रेगनेंसी के दौरान अपनी डाइट में सोया से बनने वाला टोफू शामिल कर सकती हैं। टोफू खाने से न सिर्फ शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है बल्कि कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी में टोफू खाने के फायदे।

हड्डियों की मजबूती

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कैल्शियम से भरपूर डाइट लेनी चाहिए, क्योंकि गर्भाशय में पल रहे शिशु के विकास के लिए भी कैल्शियम चाहिए होता है। ऐसे में अगर महिलाएं कैल्शियम से भरपूर खाना नहीं खाएंगी तो कैल्शियम डेफिशिएंसी के कारण अर्थराइटिस और ओस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। टोफू आपके डेली की कैल्शियम की जरूरत को पूरा कर सकता है।

एनीमिया कम करे

प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं में एनीमिया की शिकायत हो जाती है, ऐसे में टोफू आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। टोफू में आयरन पाया जाता है, जिसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन प्रोडक्शन बढ़ सकता है। एनीमिया के कारण महिलाओं के सिर में दर्द और कमजोरी भी महसूस होने लगती है। 

दिल को रखे हेल्दी

ओमेगा 3 फैटी एसिड्स से भरपूर टोफू प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को दिल की समस्याओं से बचा सकता है। टोफू खाने से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से काम करता है और कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

बालों की सेहत 

प्रेगनेंसी के दौरान कई महिलाओं को हेयर फॉल की समस्या होने लगती है, ऐसे में टोफू खाने से आपके बालों को पोषण मिलेगा। टोफू शरीर में केराटिन प्रोटीन की कमी को दूर करता है, जिससे  हेयर फॉल की समस्या कम होती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: डॉक्टर से फोन और वीडियो कॉल पर बात करके नहीं मिलेगी इन बीमारियों की दवा, NMC ने लागू किए नए नियम

तेजी से बढ़ रही हैं आंखों से जुड़ी समस्याएं, स्वामी रामदेव के ये टिप्स आसानी से आ सकते हैं काम

रोजमर्रा के ये 4 काम कमजोर कर सकती हैं महिलाओं की पेल्विक मांसपेशियां, बच्चेदानी खिसकने का ज्यादा होता है डर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।