1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजमर्रा के ये 4 काम कमजोर कर सकती हैं महिलाओं की पेल्विक मांसपेशियां, बच्चेदानी खिसकने का ज्यादा होता है डर

रोजमर्रा के ये 4 काम कमजोर कर सकती हैं महिलाओं की पेल्विक मांसपेशियां, बच्चेदानी खिसकने का ज्यादा होता है डर

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Aug 24, 2023 10:00 am IST,  Updated : Aug 24, 2023 10:00 am IST

पेल्विक मांसपेशियां क्या है? तो, आसान भाषा में इसे ऐसे समझें कि ये महिलाओं में मूत्राशय, गर्भाशय और बॉवेल (bowel) को सहारा देने में मदद करता है। ये मांसपेशियां इन अंगों को अपनी जगह पर बनाए रखने का काम करती हैं।

weak pelvic floor muscles - India TV Hindi
weak pelvic floor muscles Image Source : SOCIAL

महिलाओं के शरीर का पेल्विक हिस्सा उनके जीवन के कई कॉम्प्लेक्स कामों में अलग से भूमिका निभाता है। इस हिस्से को आप शरीर के निचले अंगों का घर समझ सकते हैं जहां ये मांसपेशियां गर्भाशय, मूत्राशय और बॉवेल (bowel) को थामे हुए एक प्रकार का सहारा देती हैं। यानी कि ये मांसपेशियां इन अंगों को शरीर के हिस्से में बांधने और इनकी कुशनिंग का काम करती है। लेकिन, उम्र बढ़ने के साथ और कुछ स्थितियां जैसे कि प्रेगनेंसी और मेनोपॉज में ये मांसपेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं और ये अंग अपनी जगह से खिसकने लगते हैं या फिर कहें कि शरीर में एक छींक से भी आपका पेशाब लीक हो सकता है। साथ ही ये बच्चेदानी खिसकने का खतरा भी बढ़ाता है। पर इन चीजों को छोड़ भी दिया जाए तो कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से आपकी पेल्विक मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं।

पेल्विक मसल्स कमजोर होने का क्या कारण है- Pelvic floor muscles weakness in hindi

1. भारी वजन उठाना- lifting heavy weights

पेल्विक मसल्स के कमजोर होने के पीछे एक कारण है महिलाओं द्वारा भारी वजन उठाना। जैसे कि पानी से भरी भारी बाल्टी। बड़े और भारी डिब्बे जिसका वजन 10 या 15 किलो से ज्यादा हो। इसके अलावा घर के वो तमाम काम जिसे करने में आपके शरीर को अपनी पूरी जान लगाने पड़े तो ये आपके पेल्विक हिस्से को कमजोर कर सकती है। 

वायरल इंफेक्शन में क्यों लंबे समय तक परेशान करता है सिर दर्द, जानें कारण और फिर अपनाएं ये 3 हर्बल उपाय

2. तेज गति वाली एक्सरसाइज करना-High intensity exercise

महिलाओं को तेज गति वाली एक्सरसाइज खास कर वेट लिफ्टिंग जैसे इंटेंस एक्सरसाइज को करने से बचना चाहिए। अगर आप कर भी रही हैं तो आपको इसे लगातार करने से बचना चाहिए। ऐसा करना आपकी मांसपेशियों की कमजोर कर सकती हैं और फिर ये बच्चेदानी खिसकने का कारण बन सकता है। 

weak pelvic floor muscles causes
Image Source : SOCIALweak pelvic floor muscles causes

3. सीढ़ियों पर बार-बार चढ़ने जैसे कठोर मूवमेंट्स -Rigorous movements

सीढ़ियों पर बार-बार चढ़ने और उतरने जैसे कठोर मूवमेंट्स भी पेल्विक मसल्स को कमजोर कर सकती हैं। ये चीज अक्सर उन महिलाओं के साथ होती है जो कि घर के कामों को तेज गति से करती हैं और इस दौरान इस बात का ध्यान नहीं देंती कि इसका आपके ब्लैडर के हिस्से पर क्या असर हो रहा है। 

खान-पान ही नहीं इन कारणों से भी शरीर में बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल

4. हाई हील्स पहनना-Wearing High heels

हाई हील्स पहनना या कहें रेगुलर पहनना आपके पेल्विक हिस्से की मांसपेशियों को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, 4 इंच से अधिक ऊंची एड़ी वाले चप्पलों को पहनना, विशेष रूप से स्टिलेटोस, पीठ के लिए हानिकारक हैं और इसका सीधा प्रेशर पेल्विक फ्लोर पर आता है। इससे आपकी मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं और फिर आप कई समस्याओं के शिकार हो सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।