1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कब्ज़ की समस्या से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू उपाय

कब्ज़ की समस्या से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 21, 2020 03:51 pm IST,  Updated : Dec 21, 2020 03:51 pm IST

कब्ज़ से सिरदर्द, गैस, भूख न लगने की भी दिक्कत हो जाती हैं। अगर आप भी कब्ज़ की समस्या से परेशान हैं तो इन घरेलू उपायों से इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

Constipation problem, home remedies- India TV Hindi
कब्ज़ की समस्या से हैं परेशान? Image Source : PIXABAY

आजकल बढ़ते जंक फ़ूड के चलन की वजह स कब्ज़ की समस्या आम हो गयी है। लंबे समय तक कब्ज़ होने से कई गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं, जिससे शरीर पर गलत प्रभाव पड़ता है, इसलिए कब्ज़ की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। कब्ज़ से सिरदर्द, गैस, भूख न लगने की भी दिक्कत हो जाती हैं। अगर आप भी कब्ज़ की समस्या से परेशान हैं तो इन घरेलू उपायों से इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

अदरख की चाय

अदरख की चाय पीने से कब्ज में आराम मिलता है, रात को सोने से पहले ज्यादा अदरख वाली चाय बनाकर 2 चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर पिएं। इससे कब्ज में राहत मिलती है।

दूध और अरंडी का तेल

रात को सोने से पहले दूध में अरंडी का तेल मिलाकर पिएं इससे आपका कब्ज़ ठीक हो जाएगा और पेट साफ हो जाएगा।

दूध के साथ घी का सेवन

रात को सोने से पहले एक कप गुनगुने दूध में एक छोटा चम्मच घी मिलाकर पिएं कब्ज़ में काफी राहत मिलेगी।

अंजीर या किसमिश का पानी

रात को सोने से पानी में अंजीर या किसमिश भिगोकर रख दें, सुबह इस पानी को पी लें। इससे कब्ज की समस्या से निजात मिलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।