1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या सुबह नंगे पैर घास पर टहलने से वाकई आंखों की रोशनी बढ़ती है, जानिए क्या है सच्चाई

क्या सुबह नंगे पैर घास पर टहलने से वाकई आंखों की रोशनी बढ़ती है, जानिए क्या है सच्चाई

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 05, 2024 08:35 am IST,  Updated : Jun 05, 2024 08:35 am IST

Walk On Green Grass For Eyes: अक्सर लोग कहते हैं कि सुबह नंगे पैर हरी घास पर टहलने से आंखों की रौशनी बढ़ जाती है। क्या वाकई ऐसा होता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? जानिए क्या कहती है साइंस।

नंगे पैर वॉक करना- India TV Hindi
नंगे पैर वॉक करना Image Source : FREEPIK

आजकल बहुत कम उम्र में ही लोगों की आंखें कमजोर होने लगी हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे भी आजमाते हैं। कहा जाता है कि सुबह नंगे पैर हरी घास पर चलने से चश्मे का नंबर कम हो जाता है। यानि ऐसा करने से आंखों की रोशनी बढ़ जाती है। क्या वाकई ये सच है कि घास पर चलने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। ऐसा नहीं है। वैज्ञानिक और डॉक्टर्स इसे सही नहीं मानते हैं। इसके कोई तथ्य नहीं है जिससे कहा जा सके कि चश्में के नंबर को कम किया जा सकता है। हालांकि डॉक्टर ये मानते हैं कि छोटी उम्र में चश्मा लगने पर बड़े होने पर नंबर कम हो सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कई तरह के मिथक लोगों के बीच फेमस है। भले ही इन बातों पर आयुर्वेद विश्वास करता हो, लेकिन डॉक्टर की मानें तो ऐसा नहीं है कि सिर्फ नंगे पैर घास पर चलने से नजर तेज हो जाती है और चश्मे का नंबर कम हो जाता है। ऐसा देवे झूठे हैं।

चश्मे का नंबर कैसे कम करें?

कई बच्चों को कम उम्र में ही चश्मा लग जाता है। उम्र बढ़ने पर बच्चे की फिजिकल ग्रोथ भी होती है। ऐसी स्थिति में बच्चे की आईबॉल का साइज भी बढ़ता है। इससे कई बार बच्चे की आंखों का चश्मा भी कम पावर का हो जाता है। यानि ऐसी स्थिति में चश्मे के नंबर कम हो सकता है। सिर्फ यही एक ऐसी कंडीशन है जिसमें चश्मे का नंबर घट सकता है। इसके अलावा आप चश्मे के नंबर को कम नहीं कर सकते हैं। हां अगर आप चश्मा नियमित रूप से लगाते हैं तो इससे आंखों का नंबर स्टेबल बना रहता है। अगर नजर कमजोर है और आप चश्मा नहीं लगाते हैं तो इससे आखों पर स्ट्रेन पड़ता है और नंबर बढ़ने का खतरा रहता है।

आखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हरी सब्जियों में पाए जाने वाले विटामिन आंखों को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। हरी सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं जो आंखों की रोशनी के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।

आंखों को जरूर धोएं

आजकल बढ़ते स्क्रीन टाइम और प्रदूषण से भी आंखों की सेहत खराब हो रही है। इसके लिए जरूरी है आंखों की सही देखभाल करना। जब भी बाहर से आएं तो आंखों को जरूर धो लें। इससे आंखों में धूल-मिट्टी, एलेजरेंट और पॉलेन से बचा जा सकता है। दिन में 1-2 बार आंखों को ठंडे पानी से जरूर धो लेना चाहिए। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन ए से भरपूर फल-सब्जियां खाएं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।