1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. थकान और कमजोरी के साथ बीत जाता है आपका पूरा दिन? हो सकता है इन समस्याओं का संकेत

थकान और कमजोरी के साथ बीत जाता है आपका पूरा दिन? हो सकता है इन समस्याओं का संकेत

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 09, 2025 07:03 am IST,  Updated : Feb 09, 2025 07:03 am IST

क्या आपको भी दिन भर एनर्जी की कमी महसूस होती रहती है? अगर हां, तो शरीर में दिखाई देने वाला ये लक्षण सेहत से जुड़ी इन समस्याओं की तरफ इशारा कर सकता है।

थकान-कमजोरी का कारण- India TV Hindi
थकान-कमजोरी का कारण Image Source : FREEPIK

अगर आपको सुबह उठते ही थकान और कमजोरी महसूस होती है और फिर आप पूरे दिन एनर्जेटिक फील नहीं कर पाते हैं, तो आपको इस लक्षण को मामूली समझकर नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। थकान और कमजोरी जैसे लक्षण शरीर में पोषक तत्वों की कमी से लेकर सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं का संकेत साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि एनर्जी की कमी के क्या-क्या कारण हो सकते हैं।

डायबिटीज का संकेत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायबिटीज के पेशेंट्स को अक्सर थकान और कमजोरी महसूस होती है। अगर आप भी लंबे समय से थकान और कमजोरी की समस्या के साथ-साथ ज्यादा भूख-प्यास लगना, बार-बार टॉयलेट जाना, अचानक से वजन कम होना, इस तरह के लक्षणों से जूझ रहे हैं, तो आपको समय रहते अपना चेकअप करवा लेना चाहिए। 

खून की कमी

क्या आप जानते हैं कि अगर आपके शरीर में खून की कमी पैदा हो जाए, तो आपके एनर्जी लेवल्स बुरी तरह से प्रभावित हो सकते हैं? खून की कमी के कारण आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। खून की कमी यानी एनीमिया की जांच करने के लिए आपको ब्लड टेस्ट करा लेना चाहिए। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको आयरन रिच फूड आइटम्स को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाना चाहिए। 

गौर करने वाली बात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नींद की कमी की वजह से भी आपका शरीर थका हुआ या फिर कमजोर महसूस कर सकता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर 6-7 घंटे की साउंड स्लीप लेने की सलाह देते हैं। इसके अलावा कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी एनर्जी की कमी का कारण बन सकती है। कमजोरी या फिर थकान महसूस होने का एक कारण वायरल या फिर बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।