1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी को करना चाहते हैं मैनेज, तो डाइट में शामिल कर लीजिए ये 4 नेचुरल चीजें

डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी को करना चाहते हैं मैनेज, तो डाइट में शामिल कर लीजिए ये 4 नेचुरल चीजें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 06, 2024 06:56 am IST,  Updated : Oct 06, 2024 06:56 am IST

क्या आप खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने के बाद आप अपने ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं?

How to control blood sugar level?- India TV Hindi
How to control blood sugar level? Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान, डायबिटीज के कुछ मुख्य कारण हो सकते हैं। अगर आपको भी यही लगता है कि इस साइलेंट किलर बीमारी को मैनेज करना बहुत ज्यादा मुश्किल है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। दरअसल, अगर आप अपने डाइट प्लान को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाए रखने की कोशिश करते हैं, तो आप अपने हाई ब्लड शुगर लेवल पर काबू पा सकते हैं। आइए पौष्टिक तत्वों से भरपूर खाने की कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जानते हैं।

दालचीनी

दालचीनी महज खाने का स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं है। इस मसाले में पाए जाने वाले तमाम तत्व डायबिटीज जैसी गंभीर और लाइलाज बीमारी को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा दालचीनी की मदद से आप अपनी हार्ट हेल्थ को भी इम्प्रूव कर सकते हैं। 

नीम

आयुर्वेद के मुताबिक नीम आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। औषधीय गुणों से भरपूर नीम का जूस पीकर आप डायबिटीज को काफी हद तक मैनेज कर सकते हैं। अगर आप भी अपने ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपको नीम के जूस को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।

आंवला

क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को आंवला खाने की सलाह दी जाती है? आंवला में पाए जाने वाले तमाम पौष्टिक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असरदार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा आंवला आपके इम्यून सिस्टम और आपकी गट हेल्थ को सुधारने में भी मदद कर सकता है।

करेला

करेला भले ही टेस्ट में सभी को कड़वा लगता है, लेकिन इसे खाने से मिलने वाले फायदे वाकई में आपकी सेहत को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट्स को अक्सर करेले का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन सी से भरपूर करेला आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।