Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किन लोगों को नहीं पीना चाहिए ज्यादा नारियल का पानी, झेलने पड़ सकते हैं साइड इफेक्ट्स

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए ज्यादा नारियल का पानी, झेलने पड़ सकते हैं साइड इफेक्ट्स

Written By: Vanshika Saxena Published : Oct 02, 2024 06:52 am IST, Updated : Oct 02, 2024 06:52 am IST

अगर आपको भी यही लगता है कि नारियल का पानी पीकर सिर्फ आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर पड़ता है तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए।

नारियल का पानी पीने के साइड इफेक्ट्स- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK नारियल का पानी पीने के साइड इफेक्ट्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुतबिक नारियल का पानी आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। लेकिन अगर आप सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं से जूझ रहे हैं और ऐसे में आपने ज्यादा नारियल का पानी पिया, तो आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन लोगों को नारियल के पानी को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह ले लेनी चाहिए। अगर आपने बिना सोचे-समझें ज्यादा नारियल का पानी पिया, तो आपको कुछ साइड इफेक्स्ट का सामना भी करना पड़ सकता है।

अति से बचना चाहिए

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोकोनट वॉटर में पोटैशियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आपने जरूरत से ज्यादा नारियल का पानी पिया, तो आपकी बॉडी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ सकता है। इसके अलावा अगर डायबिटीज पेशेंट्स ज्यादा नारियल का पानी पीते हैं, तो उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। नारियल पानी की अति किडनी की फंक्शनिंग पर भी बुरा असर डाल सकती है।

हो सकता है पेट में दर्द

इसमें कोई शक नहीं है कि सही मात्रा में नारियल का पानी पीकर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा नारियल का पानी पीने से आपकी गट हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप दस्त या फिर पेट के दर्द जैसी समस्याओं की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो ज्यादा मात्रा में नारियल का पानी न पिएं। 

लो ब्लड प्रेशर

इस नेचुरल ड्रिंक को हाई ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए भी मददगार माना जाता है यानी औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक में रक्तचाप को कम करने की क्षमता है। यही वजह है कि अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर लो रहता है, तो आपको नारियल के पानी को अपनी डाइट में शामिल करने से बचना चाहिए। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement