1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. काले चने खाने का सबसे सही तरीका, फौलादी बन जाएगा शरीर, दूर भागने लगेंगी ये बीमारियां

काले चने खाने का सबसे सही तरीका, फौलादी बन जाएगा शरीर, दूर भागने लगेंगी ये बीमारियां

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 29, 2024 08:26 pm IST,  Updated : Sep 29, 2024 08:26 pm IST

काले चने में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए काले चने को डाइट में शामिल करने के सबसे सही तरीके के बारे में जानते हैं।

सेहत के लिए वरदान काला चना- India TV Hindi
सेहत के लिए वरदान काला चना Image Source : SOCIAL

काला चना आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक हर रोज मुट्ठी भर काला चना खाकर आप कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। काले चने में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, मिनरल, आयरन आपकी सेहत को दमदार बनाने में कारगर साबित हो सकता है। अगर आप सही मात्रा में सही तरीके से काले चने को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आपकी सेहत को एक से बढ़कर एक कमाल के फायदे मिल सकते हैं।

खाएं भीगे हुए काले चने

भीगे हुए काले चने खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। रात में काले चने को पानी में भिगोकर छोड़ दीजिए और फिर अगली सुबह इन्हें खा लीजिए। सुबह-सुबह भीगे हुए काले चने से अपने दिन की शुरुआत करने की आदत, आपके शरीर को फौलादी बना सकती है। भीगे हुए काले चने खाकर आप पूरे दिन एनर्जेटिक फील कर पाएंगे।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

अगर आपके शरीर में खून की कमी पैदा हो गई है, तो भीगे हुए काले चने खाना शुरू कर दीजिए। इसके अलावा भीगे हुए चने आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कब्ज और अपच की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप काले चने को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। भीगे हुए काले चने दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं।

वेट लॉस जर्नी को आसान बनाए

अगर आप अपने बढ़ते हुए वेट पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपको भीगे हुए काले चने खाकर अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। काले चने में पाए जाने वाले तत्व आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट्स को भी भीगे हुए काले चने खाने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं, भीगे हुए काले चने आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन और आपके बालों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।