1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज को करना चाहते हैं कंट्रोल, तो डेली रूटीन में शामिल कर लीजिए ये जबरदस्त योगासन

डायबिटीज को करना चाहते हैं कंट्रोल, तो डेली रूटीन में शामिल कर लीजिए ये जबरदस्त योगासन

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 28, 2024 07:42 pm IST,  Updated : Sep 28, 2024 07:42 pm IST

आयुर्वेद के मुताबिक डायबिटीज पेशेंट्स के लिए कुछ योगासन काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन योगासनों की मदद से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

How to manage Diabetes?- India TV Hindi
How to manage Diabetes? Image Source : FREEPIK

डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। अगर आपने डायबिटीज को सही तरीके से मैनेज नहीं किया, तो आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। इसलिए समय रहते ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाना बेहद जरूरी है। आइए कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जानते हैं जो डायबिटीज पेशेंट्स के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हर रोज इन योगासनों का अभ्यास जरूर करें।

कारगर साबित होगा पवनमुक्तासन

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए पवनमुक्तासन का अभ्यास किया जा सकता है। पवनमुक्तासन न केवल डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी को मैनेज करने में बल्कि आपकी गट हेल्थ को इम्प्रूव करने में भी कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा अगर आप गठिया के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भी पवनमुक्तासन को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

कर सकते हैं सर्वांगासन

आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक डायबिटीज पेशेंट्स को सर्वांगासन को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए। आप जितनी देर तक सर्वांगासन करेंगे, आपको उतनी ही देर के लिए शवासन में रिलैक्स भी करना चाहिए। सर्वांगासन आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा अगर आप मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो भी सर्वांगासन को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

असरदार साबित होगा उत्तानपादासन

अगर आप डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का शिकार बन चुके हैं, तो आपको उत्तानपादासन की प्रैक्टिस करनी शुरू कर देनी चाहिए। उत्तानपादासन आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। इतना ही नहीं ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ-साथ उत्तानपादासन आपके दिल की सेहत पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले आयुर्वेद एक्सपर्ट से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।