Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. थमने का नाम नहीं ले रहा है स्ट्रेस, तो तनाव दूर करने के लिए अपना लीजिए ये असरदार उपाय

थमने का नाम नहीं ले रहा है स्ट्रेस, तो तनाव दूर करने के लिए अपना लीजिए ये असरदार उपाय

Written By: Vanshika Saxena Published : Sep 27, 2024 11:11 pm IST, Updated : Sep 27, 2024 11:11 pm IST

क्या आप भी हर समय स्ट्रेस में रहने लगे हैं? अगर हां, तो आपको समय रहते स्ट्रेस को मैनेज करने के कुछ तरीकों के बारे में जान लेना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

तनाव दूर करने के लिए क्या करें?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK तनाव दूर करने के लिए क्या करें?

कुछ लोगों को बात-बात पर स्ट्रेस लेने की आदत होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर स्ट्रेस को समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो आगे चलकर एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। यही वजह है कि आपको भी तनाव को मैनेज करना सीख लेना चाहिए। अगर आप स्ट्रेस की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको मेडिटेशन को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए। इसके अलावा कुछ टिप्स को फॉलो कर आपको स्ट्रेस से इंस्टैंट रिलीफ मिल सकता है।

गहरी-गहरी सांस लेना

अगर आपको बहुत ज्यादा स्ट्रेस महसूस हो रहा है तो आपको गहरी-गहरी सांस लेना शुरू कर देना चाहिए। अपना सारा ध्यान अपनी परेशानी से हटाकर अपनी सांसों पर केंद्रित करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी तनाव को दूर करने के लिए ब्रीदिंग तकनीक की मदद लेने की सलाह देते हैं। श्वास व्यायाम की प्रैक्टिस करने के बाद आप खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस कर पाएंगे।

जरूरी है फिजिकल एक्टिविटी

जिन लोगों को छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस होता है, उन्हें हर रोज कोई न कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए। फिजिकल एक्टिविटी आपके तनाव को दूर करने में कारगर साबित हो सकती है। आप जिम में जाकर एक्सरसाइज कर सकते हैं या फिर घर पर योग कर सकते हैं या फिर बाहर जाकर किसी भी स्पोर्ट में पार्टिसिपेट कर सकते हैं। इस तरह की एक्टिविटीज स्ट्रेस की समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकती हैं।

बातचीत करते रहें

जब भी आपको स्ट्रेस महसूस हो, उस समय अकेले रहने से बचने की कोशिश कीजिए। स्टडी के मुताबिक अकेले रहने से आपका स्ट्रेस बढ़ सकता है क्योंकि अकेलेपन की वजह से आप ओवरथिंकिंग कर सकते हैं। इसलिए स्ट्रेस से छुटकारा पाने के लिए किसी न किसी से अपने दिल की बात कहना बेहद जरूरी है फिर चाहे वो परिवार का कोई सदस्य हो या फिर आपको कोई खास दोस्त।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, अगर आपको जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस महसूस होता है तो आपको डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए)

 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement