1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किडनी खराब होने से पहले शरीर में दिखाई देते हैं ऐसे लक्षण, नजरअंदाज करना जान पर पड़ सकता है भारी

किडनी खराब होने से पहले शरीर में दिखाई देते हैं ऐसे लक्षण, नजरअंदाज करना जान पर पड़ सकता है भारी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 26, 2024 11:06 pm IST,  Updated : Sep 26, 2024 11:06 pm IST

अगर आप भी इस बात से अभी तक बेखबर हैं कि किडनी खराब होने से पहले आपका शरीर किस तरह के संकेत देता है, तो आपको इसकी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

Warning Signs of Kidney Disease- India TV Hindi
Warning Signs of Kidney Disease Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल की वजह से किडनी से जुड़ी बीमारियों के मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज की वजह से किडनी फेलियर का खतरा बढ़ सकता है। समय रहते इस बात का पता लगाना बेहद जरूरी है कि कहीं आपकी किडनी की सेहत बिगड़ तो नहीं रही है वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। आइए किडनी डैमेज होने से पहले महसूस होने वाले कुछ लक्षणों के बारे में जानते हैं।

सूजन महसूस होना

अगर आपके हाथ, टखने या फिर चेहरे के आसपास सूजन पैदा हो रही है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इसके अलावा बार-बार पेशाब आने की समस्या भी किडनी के डैमेज होने का संकेत हो सकती है। अगर आपको अपनी मसल्स में ऐंठन महसूस हो रही है तो हो सकता है कि आपकी किडनी की सेहत गड़बड़ हो। ड्राई या फिर इची स्किन भी किडनी की बुरी सेहत की तरफ इशारा कर सकती है।

हर समय थकान होना

अगर आपको दिन भर बहुत ज्यादा थकान महसूस हो रही है तो आपको इस लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। भ्रम होना या फिर किसी भी चीज पर फोकस करने में दिक्कत महसूस होना भी किडनी की बुरी सेहत की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा बार-बार वोमिटिंग होने जैसा लक्षण भी किडनी फेलियर का संकेत हो सकता है।

डॉक्टर से करें कंसल्ट

भूख कम लगने जैसा लक्षण भी किडनी फेलियर की संभावना को बढ़ा सकता है। अगर आपको ये सभी लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं तो बिना देरी किए किसी अच्छे से डॉक्टर से कंसल्ट कर लीजिए। आप जितनी जल्दी अपना ट्रीटमेंट शुरू करवाएंगे, आपकी सेहत को उतना ही कम नुकसान पहुंचेगा। यही वजह है कि समय रहते किसी भी बीमारी के लक्षणों को पहचानना जरूरी होता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।