1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन घटाने के लिए असरदार किचन में रखे इस मसाले का पानी, पिघल जाएगी शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी

वजन घटाने के लिए असरदार किचन में रखे इस मसाले का पानी, पिघल जाएगी शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 27, 2024 07:45 pm IST,  Updated : Sep 27, 2024 07:45 pm IST

क्या आप भी अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी डाइट में दालचीनी के पानी को शामिल कर लेना चाहिए। आइए इसे बनाने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं।

फैट बर्न करने के लिए क्या पिएं?- India TV Hindi
फैट बर्न करने के लिए क्या पिएं? Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से अक्सर लोग मोटापे का शिकार बन जाते हैं। अगर समय रहते मोटापे की समस्या को दूर न किया जाए, तो आप कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। क्या आपकी भी वजन घटाने की तमाम कोशिशें फेल हो गई हैं, तो आपको इस नेचुरल ड्रिंक को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाकर देखना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दालचीनी का पानी आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकता है।

मोटापे से मिलेगा छुटकारा

अगर आप एक्सरसाइज के साथ-साथ हर रोज दालचीनी का पानी पीकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो आपको मोटापे की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। दालचीनी का पानी आपकी भूख को कंट्रोल कर आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकता है। इसके अलावा दालचीनी का पानी पीकर आप अपने मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट कर सकते हैं।

कैसे बनाएं दालचीनी का पानी?

किचन में रखे इस मसाले की मदद से नेचुरल ड्रिंक बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले एक पैन में एक-दो कप पानी डालकर इसे हल्का गर्म कर लीजिए। अब पानी में एक स्पून दालचीनी पाउडर मिलाकर इसे लगभग 2 मिनट तक बॉइल कीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस ड्रिंक में एक स्पून शहद, एक स्पून काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला सकते हैं। आप इस नेचुरल ड्रिंक को एक कप में छानकर पी सकते हैं।

दालचीनी में पाए जाने वाले तत्व

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दालचीनी में विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, जिंक, प्रोटीन, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पौष्टिक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि सही मात्रा में और सही तरीके से दालचीनी को कंज्यूम करने से आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।