1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नाखून पर उभरी धारियां किस बात का संकेत है, क्यों बन जाती हैं लाइन, जानिए शरीर में किस कमी के कारण ऐसा होता है

नाखून पर उभरी धारियां किस बात का संकेत है, क्यों बन जाती हैं लाइन, जानिए शरीर में किस कमी के कारण ऐसा होता है

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 24, 2026 02:45 pm IST,  Updated : Apr 24, 2026 03:03 pm IST

Line On Nails Reason: क्या आपके नाखूनों पर भी लाइन जैसी बनने लगी हैं। हल्की धारियां दिखने लगी हैं। जानिए ऐसा क्यों होता है। किस चीज की कमी होने पर नाखून पर लकीरें बनने लगती हैं?

नाखूनों पर धारियां क्यों आती हैं?- India TV Hindi
नाखूनों पर धारियां क्यों आती हैं? Image Source : FREEPIK

डॉक्टर की भाषा में आपके नाखून, जीभ और आंख सेहत का हाल बता देते हैं। नाखून देखकर आपके स्वास्थ्य का अंदाजा लगाया जा सकता है, अगर नाखूनों पर हल्की धारियां आने लगी हैं। नाखूनों पर लाइन बनने लगी हैं तो ये आम बात है, खासतौर से बढ़ती उम्र में ऐसा होना कोई चिंता की बात नहीं है। हालांकि कभी कभी नाखूनों पर खड़ी धारियां किसी इंटरनल कारण से भी आ सकती हैं। अगर नाखून पर साधी या लेटी हुई लाइन बन रही हैं तो जान लें इसके क्या कारण हो सकते हैं। इसे कैसे ठीक किया जा सकता है?

नाखूनों पर धारियां क्यों बनती हैं?

स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर भावना वाधवा की मानें तो, बढ़ती उम्र के साथ नाखूनों पर दिखने वाली छोटी-छोटी खड़ी धारियों (ओनिकोरेक्सिस) का होना आम बात है। ये लाइन नाखून के निचले हिस्से से सिरे तक फैली होती हैं। ज्यादातर लोगों में ये लाइन पहले हल्की होती हैं और ज्यादा ध्यान नहीं जात है। लेकिन एक समय के बाद जब नाखून थोड़े पतले और नाजुक हो जाते हैं तो धारियां ज्यादा स्पष्ट दिखाई देती हैं।

किस विटामिन की कमी से नाखून पर लाइन बनती हैं?

कभी-कभी शरीर में पोषक तत्वों की कमी से भी ऐसा होता है। नाखूनों पर दिखने वाली खड़ी धारियों को विटामिन की कमी या दूसरे पोषक तत्वों की कमी का संकेत माना जा सकता है। शरीर में आयरन, फोलिक एसिड यानि विटामिन बी9 और प्रोटीन की कमी से ऐसा हो सकता है।

नाखून पर लकीरें बनने का कारण

  • त्वचा का बहुत ड्राई होना और नाखूनों का डिहाइड्रेशन 
  • सोरायसिस, लाइकेन प्लानस और सूजन संबंधी त्वचा रोग
  • हाइपोथायरायडिज्म
  • रूमेटाइड गठिया
  • एमिलॉयडोसिस और विटकॉप सिंड्रोम जैसी दुर्लभ बीमारियां
  • मैनीक्योर या पेडीक्योर के दौरान नाखूनों पर बार-बार लगने वाली चोटें 
  • नेल पॉलिश रिमूवर और क्यूटिकल सॉफ्टनर में पाए जाने वाले केमिकल

नाखूनों पर बनने वाली लाइन कैसे ठीक करें?

अगर बहुत ज्यादा लाइन बन रही हैं और नाखून के रंग या त्वचा में कोई बदलाव आ रहा है तो स्किन स्पेशलिस्ट को दिखाएं। एजिंग से आने वाली लाइनों को सिर्फ हल्का किया जा सकता है। पूरी तरह से मिटाना संभव नहीं है। नेल बफर का इस्तेमाल करने से ये कुछ हद तक चिकनी हो सकती हैं, लेकिन अगर आप बार-बार जैसे महीने में एक से ज़्यादा बार इन्हें रगड़ते हैं, तो नाखून कमज़ोर हो सकते हैं। बेहतर है कि आप नाखूनों पर कोई गाढ़ी क्रीम से मालिश करें। अपने नाखूनों या क्यूटिकल्स को न काटें और न ही नोंचें। क्यूटिकल्स को न काटें और न ही उन्हें पीछे धकेलें। साफ सफाई का ख्याल रखें। केमिकल युक्त प्रोडक्ट इस्तेमाल करते वक्त दस्ताने पहनें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।