1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अब वेट लॉस के लिए नहीं छोड़ना होगा अपना मन पसंद खाना, बस फॉलों करें वॉल्यूमेट्रिक डायट

अब वेट लॉस के लिए नहीं छोड़ना होगा अपना मन पसंद खाना, बस फॉलों करें वॉल्यूमेट्रिक डायट

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 21, 2022 11:05 am IST,  Updated : Mar 21, 2022 11:05 am IST

वॉल्यूमेट्रिक डायट प्लान ऐसा डायट प्लान है, जिसमें आप कुछ निर्धारित चीजों को पेट भर खाते हैं और उसके बाद वजन भी घटाते हैं।

 volumetric diet- India TV Hindi
 volumetric diet Image Source : FREEPIK

Highlights

  • इस डायट के लिए ताज़े फल और सब्जियां बेहतरीन ऑप्शन हैं
  • ये डाइट प्लान पूरी तरह से खाद्य पदार्थों की ऊर्जा पर केंद्रित है
  • इस डाइट का पालन करते समय बहुत सारे पानी और फाइबर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना होता है

खराब लाइफस्‍टाइल और गलत खान-पान से न सिर्फ बीमारियां होती हैं बल्‍कि शरीर का मोटापा भी बढ़ने लगता है। वजन बढ़ाना जितना आसान होता है उसे कम करना उतना ही मुश्किल होता है। वजन कम करने के लिए लोग विभिन्न तरह की एक्सरसाइज, योग के साथ-साथ घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। इसके साथ आज के समय में लोग तरह-तरह की डाइट भी फॉलो करने लगे हैं। शरीर में जमा चर्बी को कम करने के लिए आपकी डाइट अहम रोल निभाती है। 

वजन को कम करने के लिए हम कई बार खाना छोड़ देते हैं, लेकिन कितना अच्छा हो कि हम पेट भर खाएं और वेट भी न बढ़े। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी ही डाइट के बारे में।  हम आपको आज वॉल्यूमेट्रिक्स डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक पैष्टिक भोजन और नियमित व्यायाम के आधार पर आपको स्वस्थ रखने का काम करती है। 

क्या है वॉल्यूमेट्रिक्स डाइट-

वॉल्यूमेट्रिक डायट प्लान ऐसा डायट प्लान है, जिसमें आप कुछ निर्धारित चीजों को पेट भर खाते हैं और उसके बाद वजन भी घटाते हैं। वॉल्यूमेट्रिक्स डायट के अनुसार आपको ऐसे फूड्स खाने चाहिए, जिसमें कैलोरी तो कम हो लेकिन फाइबर, पानी और पोषण की मात्रा भरपूर हो। ऐसे में इस डायट के लिए ताज़े फल और सब्जियां बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये डाइट प्लान पूरी तरह से खाद्य पदार्थों की ऊर्जा पर केंद्रित है। इस डाइट का पालन करते समय बहुत सारे पानी और फाइबर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना होता है। सबसे अच्छी बात ये है कि यह आहार किसी अन्य दूसरे भोजन पर प्रतिबंध नहीं लगाता। इस डायट की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें समय और खाने की कोई लिमिट नहीं है।

कौन से आहार हैं वॉल्यूमेट्रिक-

  • कम-कैलोरी, उच्च मात्रा वाले खाने की योजना का मतलब ये कि इसमें बहुत सारे पानी और फाइबर वाले खाद्य पदार्थ शामिल हैं जैसे-
  • फल।
  • सब्जियां।
  • कम वसा वाले डेयरी प्रोडक्ट्स।
  • साबुत अनाज।
  • फलियां। 
  • लीन मीट।

वॉल्यूमेट्रिक डायट के नियम-
वॉल्यूमेट्रिक डायट प्लान में फूड्स को चार ग्रुप में बांटा गया है। इसमें पहले और दूसरे ग्रुप में ज्यादातर चीजें हम रोजाना खाते हैं। वहीं, तीसरे ग्रुप में उन चीजों को रखते हैं जिन्हें आप खाना बहुत पसंत करते हैं और चौथे ग्रुप की चीजों को हम कभी-कभार ही खाते होंगे-

ग्रुप 1 : बिना स्टार्च वाले फल और सब्जियां, बिना फैट का दूध
ग्रुप 2 : स्टार्च युक्त फल और सब्जियां, अनाज, कम फैट वाला मीट, दालें, कम फैट की डिशेज जैसे- चिली और स्पैघ्टि
ग्रुप 3 : मीट, चीज, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइस, सलाद, ब्रेड, आइसक्रीम और केक
ग्रुप 4 : क्रैकर्स, चिप्स, चॉकलेट कैंडी, कुकीज, नट्स, बटर और तेल

कैसे फॉलो करें वॉल्यूमेट्रिक डायट-

  • ब्रेकफास्ट : सब्जियों का बना हुआ अंडे का ऑमलेट और एक गेहूं के  टोस्ट के साथ खाएं।
  • मॉर्निंग स्नैक्स : फल के साथ लो फैट ग्रीक योगर्ट खाएं।
  • लंच : फलियों और सब्जियों के साथ मीट चिली खाएं।
  • शाम का स्नैक्स : एक गिलास दूध के साथ एक कटोरी पॉपकॉर्न खाएं।
  • डिनर : मछली का एक टुकड़ा, उबली हुई सब्जियां और किनोआ खाएं।

Disclaimer: यह जानकारी  सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखी गई है  इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।