1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World Health Day 2022: जानिए क्यों 7 अप्रैल को मनाया जाता है वर्ल्ड हेल्थ डे, जानें क्या है इस बार की थीम

World Health Day 2022: जानिए क्यों 7 अप्रैल को मनाया जाता है वर्ल्ड हेल्थ डे, जानें क्या है इस बार की थीम

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Apr 06, 2022 07:29 pm IST,  Updated : Apr 06, 2022 07:29 pm IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसकी शुरुआत 7 अप्रैल 1948 को की थी। 1950 से हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाने लगा। इसमें दुनियाभर के 195 देश शामिल हैं।

world health day - India TV Hindi
world health day  Image Source : FREEPIK

Highlights

  • इसे मनाने की शुरुआत 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा की गई थी
  • हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की एक थीम निर्धारित की जाती है

हर साल 7 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता हैं, जिससे लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों। इसे मनाने की शुरुआत 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य था लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना। हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की एक थीम निर्धारित की जाती है।

किडनी के इंफेक्शन या पथरी से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए किडनी स्वस्थ रखने के उपाय

 
इस बार की थीम-
इस बार की थीम ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य (Our planet, our health)’ है। हमारे स्वास्थ्य में इस पृथ्वी का खास योगदान होता है। इसलिए हम हेल्दी रहें इसके लिए अपनी धरती को भी हेल्दी रखना जरूरी है। अनुमान है कि दुनिया भर में हर साल 13 मिलियन से अधिक मौतें पर्यावरणीय कारणों से होती हैं। इसमें जलवायु संकट शामिल है जो मानवता के सामने सबसे बड़ा स्वास्थ्य खतरा है।

WHO के अनुसार 'महामारी,  प्रदूषण, कैंसर, अस्थमा और हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों के बीच वर्ल्ड हेल्थ डे 2022 के अवसर के पर डब्ल्यूएचओ मानव और पूरी पृथ्वी को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी कार्यों पर तुरंत वैश्विक ध्यान केंद्रित करेगा और अच्छे स्वास्थ्य पर केंद्रित समाज बनाने के लिए एक आंदोलन को बढ़ावा देगा।'

ये खबर पढ़ लेंगे तो आज से प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना बंद कर देंगे

पहली बार कब मनाया गया वर्ल्ड हेल्थ डे-
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसकी शुरुआत 7 अप्रैल 1948 को की थी।1950 से हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाने लगा। इसमें दुनियाभर के 195 देश शामिल हैं।

वर्ल्ड हेल्थ डे मनाने का कारण-
दुनिया भर में लाखों-करोड़ों लोग दिल की बीमारी, कुष्ठ, टीबी, पोलियो, नेत्रहीनता, मलेरिया, एड्स जैसे भयानक रोगों के शिकार हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होना ही मानव स्वास्थ्य की परिभाषा है। जिसके कारण हर किसी को इसके तहत जागरूक करना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Who