1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट फूलने की समस्या से रहते हैं हमेशा परेशान तो इन चीजों से बना लें दूरी

पेट फूलने की समस्या से रहते हैं हमेशा परेशान तो इन चीजों से बना लें दूरी

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 22, 2021 12:37 pm IST,  Updated : Jul 22, 2021 12:38 pm IST

अगर आप अधिकतर ही ब्लोटिंग की समस्या से परेशान रहते हैं तो इन चीजों का सेवन ना ही करे तो बेहतर है।

पेट फूलने की समस्या से रहते हैं हमेशा परेशान तो इन चीजों से बना लें दूरी- India TV Hindi
पेट फूलने की समस्या से रहते हैं हमेशा परेशान तो इन चीजों से बना लें दूरी Image Source : PIXABAY.COM

ब्लोटिंग तब होती है जब आपके पेट में हवा फंस जाती है या फिर सूजन आ जाती है।  अधिकतर लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। ब्लोटिंग के कारण दर्दनाक ऐंठन या घंटों तक पेट में दर्द होता रहता है।  सकता है। लेकिन लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। ब्लोटिंग की समस्या लाइफस्टाइल में गड़बड़ी, हार्मोनल असंतुलन, बासी भोजन का सेवन, कब्ज, ज्यादा देर तक भूखे या फिर कई घंटे एक ही जगह पर बैठे रहना या फिर पीरियड्स आने पर होने वाले शारीरिक बदलाव भी पेट के फूलने का कारण बन जाता है। 

अगर आप अधिकतर ही ब्लोटिंग की समस्या से परेशान रहते हैं तो लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करना जरूरी है। ऐसे ही कुछ फूड्स है जिनका सेवन पेट संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों को नहीं करना चाहिए। 

वसायुक्त खाना

ऑयली, वसायुक्त खाना आपके पेट पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इतना ही नहीं, इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आपको पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको पाचन संबंधी समस्या या फिर पेट में सूजन है तो ऐसी चीजों का सेवन करना छोड़ दें। 

डायबिटीज के मरीज खाली पेट ऐसे करें करेले का सेवन, ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

बीन्स
इसमें कोई शक नहीं कि बीन्स सुपर हेल्दी होते हैं, लेकिन ये पेट फूलने का कारण बन सकते हैं। बीन्स चीनी, ओलिगोसेकेराइड में उच्च होते हैं जिन्हें शरीर पचा नहीं सकता है। जब हमारा शरीर इन्हें पचाने की कोशिश कर रहा होता है तो गैस तेजी से बनने लगती है। अगर आप अक्सर सूजन की समस्या से पीड़ित रहते हैं तो बीन्स यानी राजमा, चना, दालें आदि का सेवन करने से बचना सबसे अच्छा है।

ज्यादा नमक का सेवन
ज्यादा नमक का सेवन करने से शरीर में मौजूद लिक्विड को रोक लेता है। जिसके कारण पेट में सूजन आ जाती है। इसलिए हेल्दी फूड्स को खाने की कोशिश करे।

लंच के बाद ऐसे करें घी के साथ गुड़ का सेवन, नहीं होंगे बार बार बीमार

गेंहू
कई लोगों को गेंहू से बनी रोटी आदि पचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसका सेवन करने के बाद पेट अक्सर फूला हुआ लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो गेंहू से बने ब्रेड, अनाज, बिस्किट और पास्ता का सेवन कम कर दें। इसके बजाय आप ग्लूटेन-फ्री फूड्स का सेवन करे। 

कार्बोनेटेड ड्रिक्स
कई लोगों को यह गलत धारणा है कि कार्बोनेटेड पेय यानी कोल्डड्रिंक आदि का सेवन करके पेट की सूजन को कम किया जा सकता है, लेकिन यह सच नहीं है, वास्तव में यह बिल्कुल विपरीत है। कार्बोनेटेड पेय में कार्बन डाइऑक्साइड नामक गैस की उच्च मात्रा होती है। जब आप इन ड्रिंक्स को पीते हैं, तो हम इस गैस को भी एक बड़ी मात्रा को निगल जाते हैं। यह गैस पाचन तंत्र में फंस जाती है, जिससे सूजन और ऐंठन की समस्या और बढ़ जाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।