Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. बिज़नेस
  4. फ्यूचर समूह के रिटेल कारोबार का भारती रिटेल में विलय

फ्यूचर समूह के रिटेल कारोबार का भारती रिटेल में विलय

IANS Published : May 04, 2015 08:02 pm IST, Updated : May 04, 2015 08:02 pm IST

नई दिल्ली,  किशोर बियानी प्रवर्तित फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के बोर्ड ने कंपनी के रिटेल कारोबार का नाम भारती रिटेल लिमिटेड किए जाने के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी सोमवार को यहां

फ्यूचर समूह के रिटेल...- India TV Hindi
फ्यूचर समूह के रिटेल कारोबार का भारती रिटेल में विलय

नई दिल्ली,  किशोर बियानी प्रवर्तित फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के बोर्ड ने कंपनी के रिटेल कारोबार का नाम भारती रिटेल लिमिटेड किए जाने के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी सोमवार को यहां कंपनी की ओर से जारी एक बयान में दी गई। फ्यूचर रिटेल के बयान में कहा गया है, "फ्यूचर समूह की कंपनी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के बोर्ड और भारती रिटेल लिमिटेड के बोर्ड ने सोमवार को हुई अपनी-अपनी बैठक में कंपनियों की साझेदारी को मंजूरी दे दी।"

बयान में कहा गया है, "इस विलय के बाद कारोबार में सरलता लाने के लिए फ्यूचर रिटेल और भारती रिटेल के बोर्ड द्वारा मंजूर किए गए प्रस्तावों के तहत फ्यूचर रिटेल के रिटेल कारोबार का भारती रिटेल में और भारती रिटेल के अवसंरचना कारोबार का फ्यूचर रिटेल में विलय कर दिया जाएगा।"

बयान के मुताबिक, फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (प्रस्तावित) के नाम वाली पहली कंपनी दोनों ही रिटेल कारोबारों का संचालन करेगी, और फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (प्रस्तावित) के नाम वाली दूसरी कंपनी दोनों ही कंपनियों का अवसंरचना कारोबार संभालेगी।

विलय के बाद भारती रिटेल और फ्यूचर रिटेल के शेयर धारक दोनों ही कंपनियों के शेयर धारक हो जाएंगे।

विलय के बाद बनने वाली कंपनी के पास 243 शहरों में 570 रिटेल स्टोर हो जाएंगे। इसके तहत 203 बिग बाजार और ईजीडे हाइपरमार्केट, 197 फूड बाजार और ईजीडे सुपर मार्केट और 171 अन्य होम टाउन, ईजोन, एफबीबी और फूडहॉल स्टोर शामिल हैं।

फ्यूचर समूह के संस्थापक और समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर बियानी ने कहा, "भारती रिटेल की ताकत और नेटवर्क फ्यूचर तथा रिटेल की ताकत और नेटवर्क के एक-दूसरे का पूरक है। इससे हम करोड़ों ग्राहकों तक पहुंच पाएंगे और अपने आपूतिकर्ता साझेदारों को नया अवसर दे पाएंगे।"

भारती एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष राजन भारती मित्तल ने कहा, "रिटेल भारत के लिए अगले विकास इंजन के रूप में उभर रहा है और (इस विलय के बाद) इस विकास गाथा के हम बड़े खिलाड़ी साबित होंगे।"

बंबई स्टॉक एक्सचेंज में फ्यूचर रिटेल के शेयर 12.06 फीसदी तेजी के साथ 129.65 रुपये पर बंद हुए।

 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement