1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जयपुर में पुलिस-पब्लिक भिड़े, कई वाहन फूंके, एक की मौत

जयपुर में पुलिस-पब्लिक भिड़े, कई वाहन फूंके, एक की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 09, 2017 09:27 am IST,  Updated : Sep 09, 2017 09:27 am IST

नाराज भीड़ और पुलिस के बीच झड़प होने लगी। इसके बाद भीड़ ने पुलिस के चेतक गाड़ी, एंबुलेंस समेत पांच गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। उपद्रवियों ने रामगंज थाने में भी घुसने की कोशिश की। घटना में गोली लगने से आदिल नाम के एक

Jaipur-Riots- India TV Hindi
Jaipur-Riots

नई दिल्ली: जयपुर के रामगंज इलाके में पुलिसकर्मी के द्वारा एक युवक को डंडे से मारने के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई जिसके बाद 5 थाना इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कर्फ्यू रामगंज, सुभाष चौक, गलता गेट सहित मानक चौक थानों में कल शाम तक के लिए लगाया गया है। साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। दरअसल, शुक्रवार रात को जयपुर के रामगंज इलाके में कॉन्सटेबल रिक्शा हटाने का काम कर रहा था उसी दौरान बाइक पर सवार कपल को डंडा लग गया जिसके बाद स्थानीय लोग भड़क गए। ये भी पढ़ें: जेल में बंद बाबा नकली, हनीप्रीत के साथ राम रहीम भागा विदेश? जांच में जुटी पुलिस

नाराज भीड़ और पुलिस के बीच झड़प होने लगी। इसके बाद भीड़ ने पुलिस के चेतक गाड़ी, एंबुलेंस समेत पांच गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। उपद्रवियों ने रामगंज थाने में भी घुसने की कोशिश की। घटना में गोली लगने से आदिल नाम के एक शख्स की मौत हो गई।

जिसके बाद उपद्रव को कंट्रोल करने के लिए जिला प्रशासन ने तुरन्त विभिन्न थानों के 150 जवानों के जाब्ते को मौके पर भेजा। साथ ही एसटीएफ और क्यूआरटी के जवानों को भी रामगंज में तैनात किया गया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत