1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यात्रा शुरू होने से पहले जानें अमरनाथ गुफा से जुडे 10 हैरान कर देने वाले तथ्य

यात्रा शुरू होने से पहले जानें अमरनाथ गुफा से जुडे 10 हैरान कर देने वाले तथ्य

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 03, 2015 10:49 am IST,  Updated : May 10, 2017 11:35 am IST

विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा इस साल 29 जून से शुरू होगी जो श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन 7 अगस्त को समाप्त होगी। लेकिन यात्रा शुरू होने से करीब डेढ़ महीने पहले हम आपको बतायेंगे अमरनाथ गुफा से जुडे 10 हैरान कर देने वाले तथ्य।

Amarnath Yatra- India TV Hindi
Amarnath Yatra

नई दिल्ली: विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा इस साल 29 जून से शुरू होगी जो श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन 7 अगस्त को समाप्त होगी। लेकिन यात्रा शुरू होने से करीब डेढ़ महीने पहले हम आपको बतायेंगे अमरनाथ गुफा से जुडे 10 हैरान कर देने वाले तथ्य। हिमालय पर्वत श्रेणियों में स्थित अमरनाथ गुफा श्रीनगर से करीब 145 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अमरनाथ गुफा हिन्दुओं का प्रमुख तीर्थस्‍थल है। प्राचीनकाल में इसे 'अमरेश्वर' कहा जाता था। अमरनाथ गुफा के अंदर भोले शंकर का बर्फ का शिवलिंग बनना शुरू हो गया है। शिवलिंग अभी पूरी तरह से नहीं बना है लेकिन करीब-करीब बनकर तैयार हो गया है। (ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं मशहूर)

 
तो जानते हैं अमरनाथ गुफा से जुडे कुछ हैरान कर देने वाले तथ्य-

1) इस गुफा का महत्व सिर्फ इसलिए नहीं है कि यहां हिम शिवलिंग का निर्माण होता है। इस गुफा का महत्व इसलिए भी है कि इसी गुफा में भगवान शिव ने अपनी पत्नी देवी पार्वती को अमरत्व का मंत्र सुनाया था। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव साक्षात श्री अमरनाथ गुफा में विराजमान रहते हैं।

2) इस गुफा में स्थित पार्वती पीठ 51 शक्तिपीठों में से एक है। मान्यता है कि यहां भगवती सती का कंठ भाग गिरा था।

3) यह गुफा लगभग 160 फुट लम्बी, 100 फुट चौड़ी और काफी ऊंची है। कश्मीर में वैसे तो 45 शिव धाम, 60 विष्णु धाम, 3 ब्रह्मा धाम, 22 शक्ति धाम, 700 नाग धाम तथा असंख्य तीर्थ हैं पर अमरनाथ धाम का सबसे अधिक महत्व है।

4) काशी में लिंग दर्शन एवं पूजन से दस गुणा, प्रयाग से सौ गुणा, नैमिषारण्य तथा कुरुक्षेत्र से हजार गुणा फल देने वाला अमरनाथ स्वामी का पूजन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत