1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु: सबरीमला से दर्शन कर लौट रहे 10 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत

तमिलनाडु: सबरीमला से दर्शन कर लौट रहे 10 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2019 09:23 pm IST,  Updated : Jan 06, 2019 09:23 pm IST

तमिलनाडु के पुडुकोट्टई जिले के तिरुमयम कस्बे के पास रविवार को हुए एक सड़क हादसे में तेलंगाना के रहने वाले 10 सबरीमला श्रद्धालू मारे गए।

sabarimala temple- India TV Hindi
sabarimala temple

पुडुकोट्टई (तमिलनाडु): तमिलनाडु के पुडुकोट्टई जिले के तिरुमयम कस्बे के पास रविवार को हुए एक सड़क हादसे में तेलंगाना के रहने वाले 10 सबरीमला श्रद्धालू मारे गए। श्रद्धालुओं की गाड़ी और एक लॉरी के बीच आमने-सामने की टक्कर होने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मृतकों की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ, जब कराईकुडी से पुडुकोट्टई जा रहे सबरीमला श्रद्धालुओं का टेम्पो सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराया।’’ उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना की जांच की जा रही है।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को पुडुकोट्टई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत