1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 1,180 यात्रियों का नया जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना

1,180 यात्रियों का नया जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना

 Edited By: IANS
 Published : Jul 22, 2017 01:33 pm IST,  Updated : Jul 22, 2017 01:33 pm IST

जम्मू से शनिवार को अमरनाथ यात्रा के लिए 1,180 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ। एक अधिकारी ने कहा, "तड़के 3.40 बजे कड़ी सुरक्षा में 43 वाहनों के काफिले में भगवती नगर यात्री निवास से 1,180 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर घाटी रवाना हो गया

Amarnath Yatra- India TV Hindi
Amarnath Yatra

जम्मू: जम्मू से शनिवार को अमरनाथ यात्रा के लिए 1,180 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ। एक अधिकारी ने कहा, "तड़के 3.40 बजे कड़ी सुरक्षा में 43 वाहनों के काफिले में भगवती नगर यात्री निवास से 1,180 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए।"

जत्थे में 787 पुरुष, 243 महिलाएं और 150 साधु हैं।

यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी, जो सात अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त होगी, जिस दिन रक्षा बंधन भी है। 

हर रोज तीर्थयात्रियों को अलसुबह यात्रा शुरू करनी पड़ती है, क्योंकि सुरक्षा कारणों से तीर्थयात्रियों को ले जा रहे किसी भी वाहन को अपराह्न् 3.30 बजे के बाद जवाहर टनल पार करने की अनुमति नहीं होती।

इस साल अब तक अमरनाथ यात्रा में 48 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।

इनमें से 17 यात्रियों की मौत 16 जुलाई को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में हुई थी, जबकि आठ तीर्थयात्रियों की मौत 10 जुलाई को अनंतनाग जिले में स्थित बतेंगो में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में हुई थी। इनके अलावा 23 तीर्थयात्रियों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)और राज्य पुलिस के 35,000 से भी अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत