1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई की एक दुकान में आग लगने से 12 लोगों की मौत

मुंबई की एक दुकान में आग लगने से 12 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 18, 2017 01:08 pm IST,  Updated : Dec 18, 2017 01:08 pm IST

मुंबई के साकी नाका-कुर्ला क्षेत्र में आज तड़के एक दुकान में आग लगने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि....

12 people killed in a fire at a shop in Mumbai- India TV Hindi
12 people killed in a fire at a shop in Mumbai

मुंबई: मुंबई के साकी नाका-कुर्ला क्षेत्र में आज तड़के एक दुकान में आग लगने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह करीब चार बज कर 25 मिनट पर खैरानी मार्ग पर मकरिया कम्पाउंड स्थित एक दुकान में आग लग गई जिससे ढांचा ढह गया। (गुजरात और हिमाचल Election Results LIVE: अध्यक्ष राहुल की पहली हार, दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार)

उन्होंने बताया कि इससे वहां अंदर काम कर रहे लोग फंस गए। अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची और 12 पीड़ितों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

यह हादसा उस समय हुआ जब दुकान में काम करने वाले 15 कारीगर दुकान के अंदर ही सो रहे थे। दुकान के अंदर लगे बिजली के तारों से शुरू हुई आग धीरे धीरे ज़मीन पर पड़े लड़की के सामान और खाने की रसद में भी फ़ैल गई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत