1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ में बीएसएफ के 15 जवानों में Coronavirus संक्रमण की पुष्टि, कुल मामलों की संख्या 26 हुई

छत्तीसगढ़ में बीएसएफ के 15 जवानों में Coronavirus संक्रमण की पुष्टि, कुल मामलों की संख्या 26 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 24, 2020 12:55 pm IST,  Updated : Jun 24, 2020 12:55 pm IST

जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें जगदलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। राज्य में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक बीएसएफ के 26 जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

15 more BSF personnel contract COVID-19 in Chhattisgarh- India TV Hindi
15 more BSF personnel contract COVID-19 in Chhattisgarh Image Source : PTI

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 15 जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। कांकेर जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जगजीवन राम उइके ने बताया कि कांकेर जिले में बीएसएफ के 15 जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से एक जवान में मंगलवार शाम को तथा 14 जवानों में देर रात संक्रमण की पुष्टि हुई।

Related Stories

उइके ने बताया कि 10 जवान जिले के बांदे में तथा अन्य जवान अंतागढ़ के पृथक-वास केंद्र में थे। जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें जगदलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। राज्य में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक बीएसएफ के 26 जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से छह जवानों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि जिन 15 जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें से सात जवान 132वीं बटालियन के, पांच 17वीं बटालियन के, दो 82वीं बटालियन के तथा एक जवान 167 बटालियन का है। उन्होंने बताया कि सभी जवान छुट्टी के बाद पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार समेत अलग-अलग राज्यों से आए थे। जवानों के लौटने के बाद उन्हें पृथक-वास केंद्र में रखा गया था।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवान नक्सल विरोधी अभियान में शामिल हैं। राज्य में मंगलवार तक 2,385 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में 846 संक्रमित लोगों का इस समय इलाज किया जा रहा है तथा 1,527 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित 12 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत