1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश में ट्रक पलटा, 18 लोगों की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश में ट्रक पलटा, 18 लोगों की मौत, कई घायल

 Written By: Sanjay Tiwari
 Published : Sep 14, 2015 08:10 am IST,  Updated : Sep 14, 2015 01:09 pm IST

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश में सोमवार सुबह एक ट्रक के पलट जाने से 18 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा यहां

आंध्र प्रदेश में ट्रक...- India TV Hindi
आंध्र प्रदेश में ट्रक पलटा, 18 लोगों की मौत, कई घायल

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश में सोमवार सुबह एक ट्रक के पलट जाने से 18 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा यहां से लगभग 400 किलोमीटर दूर पश्चिम गोदावरी जिले में गुंडापल्ली के पास हुआ।

जिस ट्रक में मजदूर सवार थे, जो विजयवाड़ा से विशाखापट्टनम जा रहा था।

पुलिस और स्थानीय बाशिंदों ने 16 लोगों को बचाया। इन घायलों को राजामुंदरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, ऐसा लगता है कि ट्रक चालक को नींद आ गई थी, जिस कारण उसका नियंत्रण ट्रक से हट गया और यह हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और ट्रक का क्लीनर मौके से फरार हो गए, लेकिन बाद में उन्होंने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

मजदूर अपना काम खत्म कर अपने-अपने गांव लौट रहे थे। वे इलुरू के पास ट्रक में सवार हुए थे। इनमें से अधिकतर 35 से 45 आयुवर्ग के थे।

आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री वाई. रामाकृष्णाडु ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

सूबे के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए अस्पताल प्रशासन को घायलों का हरसंभव इलाज करने का निर्देश दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत