नई दिल्ली: एक समय बाद हर व्यक्ति बूढ़ा हो जाता है। 70 से 80 की उम्र हर व्यक्ति अपनी मौत का इंतजार करता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आदमी के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में सुनकर आपके होश उठ जाएंगे। हम आपको उस इंसान के बारे में बता रहे हैं जिसकी उम्र 181 साल है।
वाराणासी के रहने वाले महाष्टा मुरासी पिछले कई सालों से अपनी मौत का इंतजार कर रहे हैं। मुरासी का कहना है कि मौत उनके घर का रास्ता भूल चुकी है। उनका कहना है कि मैं मौत का इंतजार कर रहा हूं और मौत आ ही नहीं रही है। उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा कि उनका जन्म जनवरी 1835 में बेंगलुरु में हुआ था। सन 1903 में मुरासी वाराणसी रहने आ गए और तभी से वे वाराणसी में रह रहे हैं।
मुरासी ने 122 साल तक एक मोची का काम किया। जिसे मुरासी ने 1957 में छोड़ दिया। मुरासी की उम्र को देखते हुए लोग इन्हें कोई दैवीय शक्ति बताते हैं। मुरासी कई बार अधिकारियों को अपने जन्म प्रमाण पत्र और पहचान पत्र भी दिखा चुके हैं। कई बार उनका मेडिकल टेस्ट भी किया जा चुका है लेकिन उनकी वास्तविक उम्र को लेकर डॉक्टर अभी भी आशांकित हैं। डॉक्टर्स मुरासी को कुदरत का करिश्मा ही मान रहे है।