1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मुरली श्रीशंकर और पारुल चौधरी से मेडल की उम्मीद, CWG 2026 में 29 जुलाई को इन भारतीय एथलीटों पर रहेंगी नजरें

मुरली श्रीशंकर और पारुल चौधरी से मेडल की उम्मीद, CWG 2026 में 29 जुलाई को इन भारतीय एथलीटों पर रहेंगी नजरें

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 29, 2026 10:49 am IST,  Updated : Jul 29, 2026 10:49 am IST

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के खाते में अब तक कुल 12 मेडल आ चुके हैं, जिसमें 29 जुलाई को इसमें और भी इजाफा होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है। इसमें सबसे ज्यादा नजरें लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर और 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में पारुल चौधरी पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

Murali Sreeshankar and Parul Chaudhary- India TV Hindi
मुरली श्रीशंकर और पारुल चौधरी Image Source : PTI

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक भारत के खाते में 2 गोल्ड मेडल जीतने के साथ कुल 12 पदक जुड़ चुके हैं। वहीं अब 29 जुलाई को मेडल की संख्या में और अधिक इजाफा होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है, जिसमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग, पैरा तैराकी, पैरा एथलेटिक्स और लॉन बॉल्स के इवेंट में आज भारतीय एथलीट चुनौती पेश करेंगे। इस दौरान कई मेडल इवेंट भी होंगे जिसमें भारतीय एथलीट हिस्सा लेंगे और पदकों की संख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद की जा सकती है और इसमें सबसे ज्यादा नजरें लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर और 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में पारुल चौधरी पर रहने वाली हैं।

बॉक्सिंग में 6 मेडल पक्का करने का मौका

CWG 2026 में अभी तक बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग के इवेंट में भारत को सबसे अधिक सफलता मिली है। इसमें 29 जुलाई को बॉक्सिंग के अलग-अलग होने वाले इवेंट में कुल 6 मेडल पक्का करने का मौका रहने वाला है। साक्षी चौधरी, जैसमीन लैम्बोरिया, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच, अंकुश यादव और नरेंद्र बरवाल क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में उतरेंगे और यदि वह सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब होते हैं तो कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लेंगे। इसके अलावा महिलाओं के शॉट पुट फाइनल में मनप्रीत कौर एक्शन में दिखाई देंगी। वहीं वेटलिफ्टिंग में 77 किलोग्राम भार वर्ग में संजना फाइनल में उतरेंगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 29 जुलाई को भारत का रहेगा यह शेड्यूल

  • वेटलिफ्टिंग - महिलाओं के 77 किलो ग्राम फाइनल में संजना (मेडल इवेंट, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे)
  • स्विमिंग - पुरुषों की 200 मीटर फ्री स्टाइल हीट्स में साजन प्रकाश और अनीश एस गौड़ा (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:12 बजे)
  • एथलेटिक्स - पुरुषों के शॉट पुट क्वालिफाइंग में तेजिंदर पाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:35 बजे)
  • पैरा स्विमिंग - पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 हीट्स में सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:44 बजे)
  • एथलेटिक्स - पुरुषों की 200 मीटर हीट्स में अनिमेष कुजूर (भारतीय समयानुसार शाम 4:02 बजे)
  • बॉक्सिंग - महिलाओं के 51 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल में साक्षी चौधरी बनाम कैटलिन फ्रायर्स (भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे)
  • बॉक्सिंग - महिलाओं के 70 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल में अरुंधति चौधरी बनाम मॉर्गन हेंडरसन (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे)
  • बॉक्सिंग - पुरुषों के 60 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल में सचिन सिवाच बनाम ट्रेजर मोरेमी (भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे)
  • बॉक्सिंग - पुरुषों के 80 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल में अंकुश यादव बनाम जेड माइकॉक (भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे)
  • बॉक्सिंग - पुरुषों के 90+ किलोग्राम क्वार्टरफ़ाइनल में नरेंद्र बेरवाल बनाम माइकल सेको (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे)
  • लॉन बॉल्स - पुरुषों के पेयर्स सेक्शनल प्ले में भारत के दिनेश कुमार, नवनीत सिंह बनाम नामीबिया (भारतीय समयानुसार रात 8:55 बजे)
  • बॉक्सिंग - महिलाओं के 57 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल में जैस्मिन लंबोरिया बनाम एलिस ग्लिन (भारतीय समयानुसार रात 11 बजे)
  • स्विमिंग - पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में साजन प्रकाश और अनीश एस गौड़ा (मेडल इवेंट, अगर वे हीट्स से क्वालिफाई करते हैं।) (भारतीय समयानुसार रात 11:51 बजे)
  • एथलेटिक्स - पुरुषों की लॉन्ग जंप फाइनल में श्रीशंकर मुरली और लोकेश सत्यनाथन (मेडल इवेंट) (भारतीय समयानुसार रात 11:54 बजे)
  • एथलेटिक्स - पुरुषों की 400 मीटर हर्डल्स में यशस पलक्ष और संतोष कुमार तमिलरासन हीट्स (भारतीय समयानुसार देर रात 12:03 बजे)
  • एथलेटिक्स - महिलाओं का शॉट पुट फाइनल में मनप्रीत कौर (मेडल इवेंट) (भारतीय समयानुसार देर रात 12:31 बजे)
  • पैरा स्विमिंग - पुरुषों के 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 फाइनल में सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी (मेडल इवेंट, अगर वे हीट्स से क्वालिफ़ाई करते हैं) (भारतीय समयानुसार देर रात 12:46 बजे)
  • पैरा एथलेटिक्स - पुरुषों के डिस्कस थ्रो F42-44/F61-64 फाइनल में देवेंद्र कुमार और सागर थायत (मेडल इवेंट) (भारतीय समयानुसार देर रात 12:55 बजे)
  • लॉन बॉल्स - महिलाओं के सिंगल्स सेक्शन प्ले में नयनमोनी सैकिया बनाम कैरोलीन व्हाइटहेड (आइल ऑफ मैन) (भारतीय समयानुसार देर रात 1:10 बजे)
  • स्विमिंग - पुरुषों के 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में आर्यन नेहरा (मेडल इवेंट) (भारतीय समयानुसार देर रात 1:14 बजे)
  • पैरा एथलेटिक्स - पुरुषों के 100 मीटर T47 फाइनल में मोहम्मद बासिल एम और दिलीप महादु गावित (मेडल इवेंट) (भारतीय समयानुसार देर रात 1:42 बजे)
  • एथलेटिक्स - महिलाओं के 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में पारुल चौधरी (मेडल इवेंट) (भारतीय समयानुसार 2:05 बजे)

ये भी पढ़ें

सेना में भर्ती होने के लिए शुरू किया था दौड़ना, गुलवीर सिंह ने अब CWG में मेडल जीतकर किया ऐतिहासिक कारनामा

कौन हैं CWG में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाली शर्मिला धनखड़, ट्रेनिंग के लिए बेच दिया था घर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल