1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ में सामने आए Coronavirus के 2515 नए मामले, वायरस संक्रमित 7 और लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में सामने आए Coronavirus के 2515 नए मामले, वायरस संक्रमित 7 और लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 17, 2020 11:35 pm IST,  Updated : Oct 17, 2020 11:35 pm IST

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित सात और लोगों की मौत हुई है। वहीं 2515 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,58,502 हो गई है।

2,515 new coronavirus cases in Chhattisgarh, 7 deaths- India TV Hindi
2,515 new coronavirus cases in Chhattisgarh, 7 deaths Image Source : PTI

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित सात और लोगों की मौत हुई है। वहीं 2515 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,58,502 हो गई है। राज्य में शनिवार को 509 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 2223 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है। 

Related Stories

राज्य में  राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को इस संक्रमण के 2515 नये मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 182, दुर्ग से 164, राजनांदगांव से 167, बालोद से 68, बेमेतरा से 38, कबीरधाम से 43, धमतरी से 83, बलौदाबाजार से 43, महासमुंद से 91, गरियाबंद से 39, बिलासपुर से 151, रायगढ़ से 224, कोरबा से 163, जांजगीर—चांपा से 236 नये मरीज हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा मुंगेली से 38, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से पांच, सरगुजा से 88, कोरिया से 40, सूरजपुर से 51, बलरामपुर से 49, जशपुर से 41, बस्तर से 126, कोंडागांव से 114, दंतेवाड़ा से 84, सुकमा से 27, कांकेर से 79, नारायणपुर से 32 तथा बीजापुर से 49 नये मरीज हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,58,502 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिनमें 1,29,883 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। 

राज्य में फिलहाल 27,180 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में इस वायरस से 1439 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 38,945 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 513 लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत