1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से 12 और मौत, सामने आए 1992 नये मामले

राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से 12 और मौत, सामने आए 1992 नये मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 17, 2020 09:01 pm IST,  Updated : Oct 17, 2020 09:01 pm IST

राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1992 नये मरीज सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,71,281 हो गई है तथा 12 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1735 तक पहुंच गया।

Rajasthan sees 12 more COVID-19 deaths, 1992new cases- India TV Hindi
Rajasthan sees 12 more COVID-19 deaths, 1992new cases Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1992 नये मरीज सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,71,281 हो गई है तथा 12 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1735 तक पहुंच गया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौत हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1735 हो गयी। 

Related Stories

अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 348, जोधपुर में 164, बीकानेर में 128, अजमेर में 125, कोटा में 111, भरतपुर में 88 एवं पाली में 73 लोगों मौत हो चुकी हैं। 

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,48,228 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके है। इसके साथ ही शनिवार को संक्रमण के 1992 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की संख्या 1,71,281 हो गयी जिनमें से 21,255 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 372, जोधपुर में 304, बीकानेर में 226, कोटा में 87, अलवर में 105 नये संक्रमित शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।