1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से 15 और मरीजों की मौत, सामने आए 2,010 नये मामले

राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से 15 और मरीजों की मौत, सामने आए 2,010 नये मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2020 09:05 pm IST,  Updated : Oct 16, 2020 09:05 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस के शुक्रवार को 2,010 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,69,289 हो गई है। राज्य में इस महामारी से 15 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतकों का कुल आंकड़ा 1,723 तक पहुंच गया।

Rajasthan sees 15 more COVID-19 deaths, 2010 new cases- India TV Hindi
Rajasthan sees 15 more COVID-19 deaths, 2010 new cases Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस के शुक्रवार को 2,010 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,69,289 हो गई है। राज्य में इस महामारी से 15 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतकों का कुल आंकड़ा 1,723 तक पहुंच गया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और मरीजों की मौत हुई हैं। जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1,723 हो गयी। 

Related Stories

अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 346, जोधपुर में 163, बीकानेर में 127, अजमेर में 124, कोटा में 111, भरतपुर में 88 व पाली में 73 मौत हो चुकी हैं। 

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,46,185 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को संक्रमण के 2,010 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,69,289 हो गयी जिनमें से 21,381 रोगी उपचाराधीन हैं।

नये मामलों में जयपुर में 394, जोधपुर में 302, बीकानेर में 265, कोटा में 89, अलवर में 84, उदयपुर में 77, सीकर में 74, भरतपुर में 66, चूरू में 63 नये संक्रमित शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।