1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद Coronavirus से संक्रमित, खुद को घर में किया आइसोलेट

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद Coronavirus से संक्रमित, खुद को घर में किया आइसोलेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2020 05:03 pm IST,  Updated : Oct 16, 2020 05:03 pm IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उन्होंने खुद को अपने घर में आइसोलेट कर लिया है।

Ghulam Nabi Azad tests positive for COVID-19- India TV Hindi
Ghulam Nabi Azad tests positive for COVID-19 Image Source : PTI

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उन्होंने खुद को अपने घर में आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी। 71 वर्षीय आजाद ने कहा, ‘जांच में मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मैंने घर पर ही खुद को पृथक-वास में कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोग प्रोटोकॉल का अनुसरण करें।’’

Related Stories

राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा ने आजाद के कोरोना संक्रमित होने पर चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। आजाद से पहले कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कोविड की चपेट में आ चुके हैं। 

मोतीलाल वोरा, अहमद पटेल, अभिषेक मनु सिंघवी, पीएल पुनिया, तरूण गोगोई, आरपीएन सिंह तथा पार्टी के कुछ अन्य नेता पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। 

यही नहीं, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल सहित सत्तापक्ष तथा विपक्ष के कई अन्य नेता भी इस वायरस से संक्रमित हुए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत