1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में सामने आए Coronavirus के 1,352 नए मामले, 25 और लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में सामने आए Coronavirus के 1,352 नए मामले, 25 और लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2020 10:11 pm IST,  Updated : Oct 16, 2020 10:11 pm IST

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 25 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,735 हो गयी है।

1,352 new COVID-19 cases in MP, 25 deaths, 1,556 discharged- India TV Hindi
1,352 new COVID-19 cases in MP, 25 deaths, 1,556 discharged Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 25 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,735 हो गयी है। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी के 1,352 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,57,936 तक पहुंच गयी।  

Related Stories

राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में पांच, भोपाल में तीन, जबलपुर, विदिशा एवं राजगढ़ में दो-दो और ग्वालियर, नरसिंहपुर, धार, बैतूल, सीहोर, दमोह, मंदसौर, बालाघाट, खंडवा, शाजापुर एवं श्योपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 654 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 441, उज्जैन में 97, सागर में 117, जबलपुर में 190 एवं ग्वालियर में 148 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’ 

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 342 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 222, जबलपुर में 78 एवं शाजापुर में 54 नये मामले आये। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,57,936 संक्रमितों में से अब तक 1,41,273 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 13,928 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 1,556 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।