1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 2 युवकों की मौत

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 2 युवकों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2016 06:32 pm IST,  Updated : Apr 12, 2016 06:36 pm IST

श्रीनगर: कश्मीर घाटी के हंदवाड़ा शहर में एक प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की गोलीबारी में आज दो युवकों की मौत हो गयी। सेना के जवानों द्वारा एक छात्रा का कथित तौर पर उत्पीड़न किए

jammu- India TV Hindi
jammu

श्रीनगर: कश्मीर घाटी के हंदवाड़ा शहर में एक प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की गोलीबारी में आज दो युवकों की मौत हो गयी। सेना के जवानों द्वारा एक छात्रा का कथित तौर पर उत्पीड़न किए जाने के विरोध में इस प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि एक छात्रा ने आरोप लगाया था कि जब वह अपने घर लौट रही थी तो शहर में सेना के एक पिकेट पर तैनात सैनिकों ने उसका उत्पीड़न किया जिसके बाद यहां से 85 किलोमीटर दूर कुपवाड़ा जिले के हंदवारा शहर में एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने सेना के पिकेट पर पथराव किया जिसके बाद सेना ने गोलीबारी की। सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी में मारे गये युवकों की पहचान इकबाल अहमद और नयीम भट के रूप में की गयी है।

सेना के एक अधिकारी ने मारे गये लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि मामले की जांच की जाएगी और कोई भी दोषी पाया जाता है तो कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत