1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर, 1 गिरफ्तार

जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर, 1 गिरफ्तार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 11, 2017 09:26 am IST,  Updated : Dec 11, 2017 09:26 am IST

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया।

2 terrorists stack 1 arrested in encounter with security...- India TV Hindi
2 terrorists stack 1 arrested in encounter with security forces in Jammu and Kashmir

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के महानिदेशक एस.पी.वेद ने ट्वीट कर कहा, "हंदवाड़ा मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है।" (कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर आज घोषित हो सकता है राहुल गांधी का नाम )

उन्सु गांव में आतंकवादियों के होने की खुफिया सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने गांव को चारों ओर से घेर लिया। जैसे ही सुरक्षाबल आतंकवादियों के छिपे हुए ठिकाने के करीब पहुंचे, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि तीसरे आतंकवादी को घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया, "अभियान अभी जारी है।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत