1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली : घर से आ रही थी बदबू, एक घर से मिली दो महिलाओं की लाश

दिल्ली : घर से आ रही थी बदबू, एक घर से मिली दो महिलाओं की लाश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2019 02:21 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 02:21 pm IST

दिल्ली के जैतपुर के सौरव विहार में एक घर से दो महिलाओं की लाश मिली है।

2 women dead body found and husband Absconding in Delhi's Jaitpur - India TV Hindi
2 women dead body found and husband Absconding in Delhi's Jaitpur  Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

नई दिल्ली। दिल्ली के जैतपुर के सौरव विहार में एक घर से दो महिलाओं की लाश मिली है। पड़ोसियों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो दो महिलाओं की लाश देख सन्न रह गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, जैतपुर के सौरव विहार में एक शख्स किराए के मकान में दो महिलाओ और एक बच्चे के साथ रहता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि कल (26 जून) सबको देखा गया था, लेकिन आज (27 जून) दरवाजा बाहर से बंद था और बदबू आ रही थी। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया कि एक घर से बदबू आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो दो महिलाओं की लाश पड़ी मिली। घटना के बाद से पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, महिलाओं की चुन्नी से गला दबाकर हत्या की गई थी। हालांकि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पड़ोसियों के मुताबिक दोनों महिलाए फरार शख्स की पत्नी थीं। घटना के बाद से पति और बेटा गायब हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि फरार पति पीओपी लगाने का काम करता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत