1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में अब तक Covid-19 रोधी टीकों की 22.37 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

देश में अब तक Covid-19 रोधी टीकों की 22.37 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 04, 2021 07:34 am IST,  Updated : Jun 04, 2021 07:34 am IST

देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 22.37 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पितवार को 18-44 साल आयु वर्ग के 14,20,288 लोगों को टीके की पहली जबकि 27,203 को दूसरी खुराक दी गई।

देश में अब तक Covid-19 रोधी...- India TV Hindi
देश में अब तक Covid-19 रोधी टीकों की 22.37 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं  Image Source : PTI

नई दिल्ली: देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 22.37 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पितवार को 18-44 साल आयु वर्ग के 14,20,288 लोगों को टीके की पहली जबकि 27,203 को दूसरी खुराक दी गई। मंत्रालय ने बताया कि देश में टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 2,40,54,868 लोगों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 86,568 लोगों ने दूसरी खुराक ले ली है।

मंत्रालय ने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 साल के 10 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि आज शाम सात बजे तक की अंतिरम रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक कोविड की 22,37,27,632 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें 99,24,634 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक , 68,26,409 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक, 1,59,18,192 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को पहली खुराक और 86,04,747 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को दूसरी खुराक लगाई गई।

मंत्रालय के अनुसार 18-44 साल की उम्र के 2,40,54,868 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 86,568 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा 45-60 साल उम्र के 6,85,51,044 को पहली खुराक और 1,10,74,273 को दूसरी खुराक दी गई है तथा 60 साल से अधिक उम्र के 5,96,72,572 लोगों को पहली खुराक और 1,90,14,325 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत