1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 22 मार्च दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

22 मार्च दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 22, 2016 07:24 pm IST,  Updated : Mar 22, 2016 07:27 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

indiatv- India TV Hindi
indiatv

राष्ट्रीय खबरें-

J&K: बीजेपी-PDP की सरकार का रास्ता साफ, अगले हफ्ते शपथ मुमकिन

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से बीजेपी और पीडीपी की सरकार बनेगी ये लगभग तय हो गया है। आज पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली आईं और बात लगभग फाइनल हो गई है। महबूबा मुफ्ती अब श्रीनगर लौटकर अपने विधायकों से रायशुमारी करने वाली हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में कोई सूरत बन सकती है। आगे पढ़ें

'भारत माता की जय' नारे पर देश को बांटने की कोशिश खतरनाक: कांग्रेस

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा से विधायक को निलंबित करने के मामले में अपनी भूमिका को अधिक तवज्जो नहीं दी, लेकिन BJP को आगाह किया कि 'भारत माता की जय' के नारे के मुद्दे पर देश को बांटने का प्रयास करना खतरनाक है। आगे पढ़ें

क्या कांग्रेस के और करीब आए कन्हैया? राहुल गांधी से मिलने पहुंचे

जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। ये मुलाकात सुबह साढ़े 11 बजे हुई। कन्हैया ने राहुल से मिलने के लिए वक्त मांगा था जिसके बाद आज ये समय तय किया गया। इस मुलाकात के कई तरह के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। पांच राज्यों में चुनाव का बिगुल बज गया है। अब ऐसे में इस मुलाकात के कई तरह के सियासी मायने निकलते हैं।

जेट एयरवेज के 5 विमानों में बम की खबर, मचा हड़कंप

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में सीरियल धमाकों के बाद देश में जेट एयरवेज के 5 विमानों में बम की खबर मिली है। जेट एयरवेज के कॉल सेंटर पर किसी ने ये सूचना दी है कि जेट एयरवेज की पांच फ्लाइंट्स में बॉम्ब को प्लांट किया गया है। आगे पढ़ें

दिल्ली: 15 से 30 अप्रैल के बीच Odd-Even फॉर्मूले का दूसरा चरण लागू

15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच ऑड इवन फॉर्मूले का दूसरा चरण लागू करने को लेकर सोमवार को बैठक हुई। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने दिल्ली सहित पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता निगरानी तंत्र लगाने का निर्णय किया है ताकि 15 अप्रैल से शुरू होने जा रहे ऑड इवन कार राशनिंग योजना के दूसरे चरण में वायु प्रदूषण की निगरानी हो सके। आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

मोदी के दौरे से पहले दहला ब्रसेल्स, सीरियल धमाकों में 29 मरे, 90 से ज्यादा घायल

यूरोप एक बार फिर आतंकी हमले से दहल गया है। बेल्जियम का राजधानी ब्रसेल्स में एक के बाद एक तीन धमाके हुए हैं। दो धमाके एयरपोर्ट पर जबकि एक धमाका मेट्रो स्टेशन पर हुआ है। सीरियल धमाकों में अब तक 29 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 90 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) ने ली है। आगे पढ़ें

अमेरिकी रिपोर्ट का खुलासा, पाक परमाणु हथियारों की चोरी का अत्यधिक खतरा

अमेरिका के गैर सरकारी संगठन ने चेताया है कि पाकिस्तान ने गैर सामरिक परमाणु हथियारों की तरफ रूख किया है और इसी के साथ उसके परमाणु चोरी का खतरा बढ़ गया है। अमेरिकी थिंक टैंक हार्वर्ड केनेडी स्कूल की ओर से जारी रिपोर्ट प्रीवेंटिंग न्यूक्लीयर टेररिज्म : कंटिन्युअस इम्प्रूवमेंट ऑर डेंजरस डिक्लाइन? में यह कहा गया, कुल मिलाकर पाकिस्तान में परमाणु चोरी का खतरा बहुत बढ़ गया है। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें-

एप्पल ने लॉन्च किया iPhone SE, भारत में कीमत 39000 रुपए रहने की उम्मीद

एप्पल ने अपने बहुर्चित स्मार्टफोन iPhone SE को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन की ग्लोबल बिक्री 31 मार्च से शुरू करेगी। वहीं भारत में अप्रैल के शुरुआत में आने की संभावना है। आगे पढ़ें

विस्‍तारा की पेशकश, होली पर कीजिए 999 रुपए में हवाई सफर

घरेलू एयरलाइंस कंपनी विस्‍तारा ने रंगों के त्‍योहार होली को और रंगीन बनाने के लिए डिस्‍काउंट की पेशकश की है। विस्‍तारा एयरलाइंस अपने इकोनॉमी क्‍लास का टिकट सबसे कम कीमत 999 रुपए में और प्रीमियम इकोनॉमी क्‍लास का टिकट 2299 रुपए में दे रही है। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

रेखा-अमिताभ आए आमने-सामने, फिर देखें आगे क्या हुआ

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा रविवार को हुए एचटी स्टाइल समारोह में एक दूसरे के सामने आ गए। आगे पढ़ें

बिग बी की नातिन नव्या की ये तस्वीरे देख चौंक जाएंगे आप

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में ट्विटर पर लोगों को सचेत करते हुए एक ट्वीट किया था कि उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ट्विटर पर नहीं हैं और उनके नाम से फेक अकाउंट बनाया गया है। आगे पढ़ें

खेल की खबरें-

World T20: भारत के लिए जीत ही एक मात्र विकल्प

चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी-20 विश्व कप में अपने जीत के सिलसिले को हर हाल में बरकरार रखना चाहेगी। आगे पढ़ें

World T20: पाकिस्तान की निगाहें वापसी करने पर

पाकिस्तानी टीम मंगलवार को यहां फार्म में चल रही न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले के जरिये भारत से मिली दर्दनाक शिकस्त को भुलाने के लिये बेताब होगी, उसकी निगाहें इस मैच में जीत से विश्व ट्वेंटी20 में वापसी करने और अपने घरेलू प्रशंसकों को खुशी का मौका प्रदान करने पर लगी होंगी। आगे पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत