1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को मिले वोटों से ज्यादा हैं BJP के सदस्य, 3.78 करोड़ नए लोग पार्टी से जुड़े

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को मिले वोटों से ज्यादा हैं BJP के सदस्य, 3.78 करोड़ नए लोग पार्टी से जुड़े

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 21, 2019 06:05 pm IST,  Updated : Aug 21, 2019 06:05 pm IST

भाजपा की नई सदस्यों की संख्या और कांग्रेस को हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में मिले वोटों के बीच करीब 3 करोड़ (2 करोड़ 95 लाख) का फर्क है।

लोकसभा चुनाव 2019 में...- India TV Hindi
लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को मिले वोटों से ज्यादा हैं BJP के सदस्य

नई दिल्ली: भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान में 3.78 करोड़ नए सदस्यों को जोड़ा है जो तय लक्ष्य की तुलना में 1.6 करोड़ अधिक हैं। पार्टी का सदस्यता अभियान मंगलवार को संपन्न हुआ है। भाजपा उपाध्यक्ष और सदस्यता अभियान के सह संयोजक दुष्यंत कुमार गौतम ने करीब डेढ़ महीने तक चले इस अभियान को ‘‘काफी सफल’’ करार दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले कुछ दिनों में जब पार्टी अलग-अलग क्षेत्रों से आंकड़े एकत्र कर लेगी तब यह आंकड़ा पांच करोड़ के करीब पहुंच सकता है। 

हालांकि, भाजपा के आंकड़े जोड़ने से पहले एक जो आंकड़ा निकलकर सामने आ रहा है वह हम आपको बताते हैं। दरअसल, मौजूदा सदस्यता अभियान से जुड़े 3.78 करोड़ नए सदस्यों के साथ भाजपा के कुल 14 करोड़ 78 लाख, 67 हज़ार 753 सदस्य हो गए हैं। ध्यान खींचने वाले बात तो यह है कि सदस्यों की यह संख्या लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को मिले कुल वोटों से भी ज्यादा है। 

कांग्रेस को चुनावों में 11 करोड़ 85 लाख वोट मिले थे। भाजपा की नई सदस्यों की संख्या और कांग्रेस को हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में मिले वोटों के बीच करीब 3 करोड़ (2 करोड़ 95 लाख) का फर्क है। ऐसे में ये कांग्रेस के लिए गंभीर विषय है कि उसके वोट बैंक से भी ज्यादा उनकी विपक्षी पार्टी के सदस्यों की संख्या है।

बता दें कि भाजपा का सदस्यता अभियान छह जुलाई को शुरू हुआ था। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस अभियान का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया था। पार्टी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत