1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में 3 और लोग कोरोना पॉजिटिव, कुल मामलों की संख्या बढ़कर 52 हुई

महाराष्ट्र में 3 और लोग कोरोना पॉजिटिव, कुल मामलों की संख्या बढ़कर 52 हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2020 11:38 am IST,  Updated : Mar 20, 2020 11:38 am IST

पिंपरी-चिंचवाड़, पुणे और मुंबई में एक-एक पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 49 से बढ़कर 52 पर पहुंच गई।

Coronavirus in India live updates, Coronavirus in India, Coronavirus Maharashtra- India TV Hindi
महाराष्ट्र में 3 और केस पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब कुल मामले 52 हो गए हैं। PTI 

मुंबई: कोरोना वायरस धीरे-धीरे भारत में अपने पांव पसारने लगा है। शुक्रवार सुबह तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 190 के पार पहुंच गई। वहीं, महाराष्ट्र में 3 और केस पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब कुल मामले 52 हो गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पिंपरी-चिंचवाड़, पुणे और मुंबई में एक-एक पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 49 से बढ़कर 52 पर पहुंच गई।

महाराष्ट्र में ठीक हुए 5 लोग

टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र के अस्पतालों में भर्ती 5 लोगों के 2 टेस्ट किए गए और दोनों ही बार रिजल्ट निगेटिव में आया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में समझा जा सकता है कि कोरोना वायरस को ठीक किया जा सकता है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुवार को कहा था कि पिछले एक महीने से मुंबई, पुणे और नागपुर के 3 इंटनेशनल एयरपोर्ट्स पर अन्य सभी देशों की उड़ानों के लिए अत्यधिक सावधानी बरतने के अलावा राज्य में 12 देशों से आने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।


महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले
बता दें कि महाराष्ट्र इस समय देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामलों से जूझ रहा है। राज्य सरकार और शहर के नागरिक प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि कैसे भीड़ से वायरस को दूर रखा जाए। महाराष्ट्र में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत कई बड़े शहर स्थित हैं जिनमें पुणे, नागपुर और नाशिक प्रमुख हैं। ऐसे में सरकार के सामने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर काबू पाना एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत