1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में आतंकी हमले से 3 जवान जख्मी, हिजबुल ने ली जिम्मेदारी

कश्मीर में आतंकी हमले से 3 जवान जख्मी, हिजबुल ने ली जिम्मेदारी

 Written By: IANS
 Published : Apr 02, 2017 07:24 am IST,  Updated : Apr 02, 2017 07:24 am IST

जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने सेना के एक काफिले पर हमला कर दिया, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिदीन ने ली है।

terror attck- India TV Hindi
terror attck Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने सेना के एक काफिले पर हमला कर दिया, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिदीन ने ली है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-मुजफ्फराबाद राजमार्ग पर स्थित झेलम घाटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस के पास काफिले पर आतंवादियों ने गोलीबारी की।

ये भी पढ़े

सेना का काफिले बारमूला शहर से श्रीनगर शहर के लिए जा रहा था।

आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के विरोध स्वरूप हमला किया गया है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को मोदी 9.2 किलोमीटर लंबी नैशारी-चेनानी सुरंग का उद्धघाटन करेंगे, जो रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के जरिए जम्मू क्षेत्र के ऊधमपुर और रामबन जिले को जोड़ती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत