1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर मे विरोध प्रदर्शनों जारी, 38 लोगों की मौत

कश्मीर मे विरोध प्रदर्शनों जारी, 38 लोगों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jul 14, 2016 06:38 pm IST,  Updated : Jul 14, 2016 06:45 pm IST

हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी की भारतीय सेना के हाथों मौत के बाद जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान घायल एक और व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई।

kashmir- India TV Hindi
kashmir

श्रीनगर: हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी की भारतीय सेना के हाथों मौत के बाद जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान घायल एक और व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई। इसके साथ ही कश्मीर में जारी ताजा हिंसा में मृतकों की संख्या 38 हो गई। गुरुवार को मृत व्यक्ति की पहचान दक्षिणी कश्मीर निवासी इरशाद अहमद दार के रूप में हुई है।

घाटी के सभी 10 जिलों के सभी बड़े कस्बों में तथा श्रीनगर के पुराने इलाकों में कर्फ्यू जारी रहेगा

दार श्रीनगर के एसकेआईएमएस अस्पताल में बीते दो दिनों से भर्ती था। अपने गृह नगर कुलगाम में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दार को गोली लगी थी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को सुरक्षा बलों और नागरिकों के बीच किसी ताजा झड़प की खबर नहीं है, हालांकि घाटी में कर्फ्यू और अलगाववादियों की ओर से बुलाई गई हड़ताल जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "घाटी के सभी 10 जिलों के सभी बड़े कस्बों में तथा श्रीनगर के पुराने इलाकों में कर्फ्यू जारी रहेगा।

सुरक्षा बलों ने नौ जुलाई को वानी और उसके दो सहयोगियों को मार गिराया था, जिसके बाद घाटी में हिंसक विरोध प्रदर्शन भड़क उठे। उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला कस्बे और जम्मू के बनिहाल कस्बे के बीच रेल सेवाएं छठे दिन गुरुवार को भी बंद रहीं। सामूहिक विरोध प्रदर्शनों पर रोकथाम लगाने के उद्देश्य से मोबाइल सेवाएं एवं मोबाइल इंटरनेट सेवाएं गुरुवार को भी बंद रहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत